Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu के CM C. Joseph Vijay ने Lok Sabha सीटें 543 पर सीमित रखने का प्रस्ताव दिया

    1 hour from now

    1

    0

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर केंद्र से लोकसभा की सदस्य संख्या को स्थायी रूप से 543 पर सीमित करने की अपील की। मुख्यमंत्री विजय ने 2029 में होने वाले आम चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का समर्थन करते हुए प्रस्ताव में कहा कि इसे लोकसभा की मौजूदा 543 सीट के आधार पर ही लागू किया जाना चाहिए। विजय ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण में और देरी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के लिए आरक्षण कोई खैरात नहीं, बल्कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।’’ मुख्यमंत्री ने अपने प्रस्ताव में कहा कि यह सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी है कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम लागू किए हैं, उन पर परिसीमन का कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर ने इस पर चर्चा करने के लिए सदस्यों को आमंत्रित किया। वाम दलों के विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru के एनआरआई लेआउट में गैराज में लगी भीषण आग, कई Electric Bike जलकर नष्ट
    Next Article
    Manipur हिंसा: Kangpokpi के नगा गांव पर बदमाशों ने किया हमला, 9 घरों में लगाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment