Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में भाजपा-नेता को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर:पुलिस की गोली पैर में लगी, 30 मुकदमे हैं दर्ज; फैसले के लिए दबाव बना रहा था

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली रवि के पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बुधवार रात करीब 9 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक से आ रहे रवि को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रवि ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो रवि के पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। फैसले के लिए बना रहा था दबाव पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि भाजपा नेता अमित राणा पर एक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं होने पर उसने अमित राणा को फोन कर जान से मारने और उनके परिवार पर हमला करने की धमकी दी थी। इस मामले में अमित राणा ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 30 मुकदमे पुलिस के अनुसार, रवि बड़ौत का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और धमकी देने के मामले की भी जांच कर रही है। सीओ बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई कार्रवाई बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेट्रो स्टाइल में UP के नेता, AI से बदला लुक:रागिनी-अदिति ने साड़ी तो अपर्णा ने जींस-शर्ट पहनी, 22 साल के युवा दिखे ब्रजेश पाठक
    Next Article
    गाजियाबाद में मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट:पैर में लगी गोली, लूट-चोरी का गैंग चलाते थे; तमंचे-जेवर और 4700 रुपए मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment