Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट:पैर में लगी गोली, लूट-चोरी का गैंग चलाते थे; तमंचे-जेवर और 4700 रुपए मिले

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर भागने लगे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश चोरी और लूट की वारदात करते थे। इनके कब्जे से 2 तमंचे, सोने के जेवरात और 4700 रुपए बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने अंकुर विहार में बंद मकान में चोरी और लोनी क्षेत्र में महिलाओं से कुंडल-पर्स लूटने की बात कबूल की है। चोरी की सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 7 सितंबर को डीएलएफ चौकी क्षेत्र के सुंदर विहार में एक बंद मकान में चोरी हुई थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के बाद थाना अंकुर विहार की पुलिस पिकेट और गश्त को सक्रिय किया गया। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रामलीला मार्ग पर 2 संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागने लगे पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से दोनों तमंचे, सोने के जेवरात और 4700 रुपए बरामद किए। घायल होने के बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान आकिब पुत्र यामीन निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ और ध्यान सिंह निवासी भरतना, मैनपुरी के रूप में बताई। दोनों ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पहले उन्होंने अंकुर विहार में एक बंद मकान में चोरी की थी। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले दिन में इलाके की रेकी करते थे। इसके बाद रात में मौका देखकर बंद मकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, करीब एक महीने पहले दोनों ने लोनी क्षेत्र में 2 अलग-अलग महिलाओं से कुंडल और पर्स लूटने की वारदात भी की थी। आकिब ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत स्थित मडोरा का रहने वाला है। पुलिस अब दोनों से अन्य वारदातों और इनके गैंग में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भाजपा-नेता को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर:पुलिस की गोली पैर में लगी, 30 मुकदमे हैं दर्ज; फैसले के लिए दबाव बना रहा था
    Next Article
    मायावती बोलीं-आकाश को एक शर्त पर BSP में वापस लूंगी:ससुर को राजनीति छोड़नी होगी; अशोक सिद्धार्थ बोले- बहनजी के लिए जान दे सकता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment