Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में एडिशनल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची:कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, कर्मियों को दिए निर्देश

    17 hours ago

    1

    0

    बागपत में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने गौरीपुर मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह निरीक्षण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किया गया। इस दौरान हरियाणा की ओर जाने वाले और वहां से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। गौरीपुर मोड़ कांवड़ यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल एसपी चौहान ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने और शिवभक्तों को कोई परेशानी न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 3 तस्वीरें देखिए- श्रावण मास शुरू होने के साथ ही बागपत के मार्गों पर शिवभक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा और अन्य स्थानों को जाने वाले कांवड़िये बागपत से होकर गुजर रहे हैं। इसे देखते हुए बागपत में पुलिस हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। एडिशनल एसपी ने गौरीपुर मोड़ के साथ निवाड़ा चौकी पर भी इंतजामों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी ऑफिस से 32 गिरफ्तार:कॉल सेंटर पर ट्रेडर बनकर पहुंचे दरोगा-सिपाही, 21 युवतियों ने करोड़ों ठगे
    Next Article
    अखिलेश यादव के स्वागत में युवक से ₹50 हजार चोरी:संभल में भीड़ के बीच जेब से उड़ा ले गया रुपए, 3 घंटे बाद चला पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment