Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोचिंग संचालक पर छात्रों से हमला कराने का आरोप:कौशांबी में 4 नामजद समेत अज्ञात पर FIR, मंदिर में घुसकर मारपीट का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक पर छात्रों को उकसाकर एक परिवार पर हमला कराने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मंदिर के अंदर घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना चायल कस्बे के वार्ड नंबर-10, अजमतगंज खास की है। यहां रहने वाले राजू सरोज ने पिपरी थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे वह अपने घर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। इसी दौरान टिकरी निवासी नुमन हाफिज चार पहिया वाहन से आरपीएस कोचिंग सेंटर पहुंचा। छात्रों को भड़काकर हमला कराने का आरोप राजू सरोज का आरोप है कि नुमन हाफिज ने आरपीएस कोचिंग सेंटर के संचालक भानु प्रताप (निवासी फरीदपुर, थाना चरवा) के साथ मिलकर छात्रों को उनके घर पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद कुछ युवक उनके घर पहुंचे और मंदिर में बज रहा बाजा बंद कर दिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान राजू सरोज, उनके बेटे सोनू और सानू, पत्नी नीलम तथा राज घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद भी धमकाने का आरोप राजू सरोज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी नुमन हाफिज लगातार उनके घर के आसपास घूमकर धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि वह कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर आगे भी साजिश रच रहा है, जिससे उनका परिवार भयभीत है। चार नामजद समेत अज्ञात पर केस पीड़ित की शिकायत पर पिपरी थाना पुलिस ने भानु प्रताप, नुमन हाफिज, तलहा तथा कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में डीसीपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण:ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, एक दिन पहले कांवड़ियों ने मुस्लिम युवक को पीटा
    Next Article
    यूपी एसटीएफ की आजमगढ़ में छापेमारी:मुंबई में 10 लाख रुपए के लिए हत्या करने का प्रयास, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment