Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US और Iran को वार्ता के मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है Pakistan: विदेश कार्यालय

    2 hours from now

    1

    0

    पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वह पिछले महीने हस्ताक्षरित इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत अमेरिका और ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए ‘‘हरसंभव प्रयास’’ कर रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हम बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं, क्योंकि आगे बढ़ने का यही एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है।’’ अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू कराने तथा लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रयास इस्लामाबाद एमओयू और 22 जून के पाकिस्तान-कतर संयुक्त बयान की भावना के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संघर्ष की स्थिति में कुछ कमी आने के बावजूद पाकिस्तान पश्चिम एशिया में नाजुक सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित है।उन्होंने कहा कि इस विराम से उम्मीद जगी है कि यह सकारात्मक घटनाक्रम एक स्थायी और पूरी तरह से सम्मानित युद्धविराम का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा अंततः बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता खोलेगा। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम को बनाए रखने और बातचीत की बहाली के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्थिति को सामान्य बनाने, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हालात सुधारने और तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US में 118 फर्जी दस्तावेज दाखिल करने पर वकील Suraj Raj Singh पर लगा जुर्माना
    Next Article
    Nepal PM Balendra Shah ने सांप्रदायिक हिंसा के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment