Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार:ललितपुर में 6 दिन पहले दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा में 27 जुलाई को एक महिला और उसके दो बच्चों द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। यह घटना 27 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे हुई थी। ग्राम धौर्रा निवासी दीपा उर्फ सोनाली यादव अपनी पांच वर्षीय बेटी शिवांशी ,तीन वर्षीय बेटी शिवयांशी और दो वर्षीय बेटे क्रिश के साथ धौर्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थीं। उन्होंने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे दीपा, शिव्यांशी और क्रिश की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पांच वर्षीय बेटी शिवांशी किसी तरह सुरक्षित बच गई थी। मृतका की मां लीलावती पत्नी स्व. गोविंद यादव ने जाखलौन थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दीपा उर्फ सोनाली का विवाह पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र भैय्यन यादव से हुआ था, जो वर्तमान में धौर्रा में रहता है। लीलावती के अनुसार, शादी के बाद से ही आरोपी पति उनकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना करता था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 26 जुलाई की शाम को भी पुष्पेन्द्र ने दीपा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 27 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उसने फिर से दीपा के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। दीपा ने इसकी जानकारी अपनी मां और आसपास के लोगों को भी दी थी। पति द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से आहत होकर दीपा ने यह कदम उठाया। मृतका की मां लीलावती की तहरीर के आधार पर जाखलौन थाना पुलिस ने 29 जुलाई को आरोपी पति पुष्पेन्द्र उर्फ विक्की के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि दीपा आत्महत्या मामले में पति पुष्पेन्द्र उर्फ विक्की को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी एसटीएफ की आजमगढ़ में छापेमारी:मुंबई में 10 लाख रुपए के लिए हत्या करने का प्रयास, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    Next Article
    सोनभद्र में रेपिस्ट को 10 साल की जेल:9 साल पुराने मामले में फैसला, घर में घुसकर युवती से की थी दरिंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment