Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    33वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ:मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया उद्घाटन, बोले- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए रुड़की रोड स्थित आनंद भवन शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह 33वें विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा को सेवा, समर्पण और आस्था का महापर्व बताते हुए शिवभक्तों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया। आयोजकों के अनुसार, शिवसेना एवं क्रांति सेना की ओर से संचालित यह सेवा शिविर पिछले 32 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है। दावा किया गया कि यह शहर का ऐसा पहला शिविर है, जो सबसे पहले शुरू होता है और कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण तक लगातार संचालित रहता है। शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे भंडारे, भोजन, जलपान, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आयोजकों की सराहना उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पूरे शिविर का निरीक्षण किया और सेवा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से संचालित ऐसे सेवा शिविर कांवड़ यात्रा की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि लाखों शिवभक्तों की सेवा करना सामाजिक दायित्व के साथ-साथ आध्यात्मिक पुण्य का कार्य भी है। बिजली कटौती के मुद्दे पर दिया संयम का संदेश कार्यक्रम के दौरान शिविर संचालन समिति के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के बीच बिजली कटौती की समस्या उठाई। कुछ लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई। इस पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभी से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी दिन-रात मेहनत कर कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में जुटे हैं। कभी-कभी तकनीकी कारणों से बाधाएं आ जाती हैं, लेकिन ऐसे समय में धैर्य और सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के प्रति असंयमित भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और शिवभक्त उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, क्रांति सेना की महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:IAS रिंकू सिंह उरई नगर पालिका जांच समिति से हटाए गए, अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी मिली थी
    Next Article
    गाजियाबाद में डीसीपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण:ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, एक दिन पहले कांवड़ियों ने मुस्लिम युवक को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment