Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बगैर ठोस वजह पत्नी अलग, गुजारा भत्ते की हकदार नहीं':हिमाचल हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला बरकरार रखा; कहा-बेटे का खर्च उठाना होगा

    13 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक मामले में साफ किया है कि पत्नी यदि बिना पर्याप्त और उचित कारण के पति से अलग रह रही है, तो वह गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है। जस्टिस अजय मोहन गोयल और जस्टिस योगेश जसवाल की बेंच ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए बिलासपुर फैमिली कोर्ट का फैसला बरकरार रखा। हालांकि, नाबालिग बेटे को हर महीने 5 हजार रुपए भरण-पोषण देने का आदेश जारी रहेगा। पति को उसकी पढ़ाई, इलाज और शादी का खर्च भी उठाना होगा। हाईकोर्ट ने यह फैसला 17 नवंबर 2026 को सुनाया। 2021 में शुरू हुआ था भरण-पोषण का मामला पुष्पा देवी और सुनील कुमार के बीच भरण-पोषण को लेकर कानूनी विवाद 2021 में शुरू हुआ था। बिलासपुर फैमिली कोर्ट में यह मामला केस नंबर 14/04/2021 के तहत दर्ज हुआ। फैमिली कोर्ट ने 4 दिसंबर 2025 को पत्नी को गुजारा भत्ता देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पत्नी ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। पत्नी ने कहा- कमाई का कोई साधन नहीं पत्नी ने हाईकोर्ट में दलील दी कि उसके पास आय का कोई साधन नहीं है, इसलिए उसे पति से भरण-पोषण मिलना चाहिए। उसने पति पर मारपीट और क्रूरता के आरोप भी लगाए। वहीं, पति सुनील कुमार ने कहा कि पत्नी अपनी मर्जी से बिना किसी उचित कारण के अलग रह रही है। उसने ऐसी कोई परिस्थिति पैदा नहीं की, जिसके कारण पत्नी को घर छोड़ना पड़े। पति ITI में क्लर्क है और उसकी मासिक सैलरी 46 हजार रुपए बताई गई है। एमए-बीएड शिक्षित पत्नी ने गुस्से में मारपीट की बात मानी मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि पत्नी एमए और बीएड शिक्षित है। रिकॉर्ड के अनुसार, उसने अपनी गवाही में स्वीकार किया था कि उसे गुस्सा आता है और गुस्से में वह पति के साथ मारपीट करती थी। पति ने भी पत्नी के आक्रामक व्यवहार और मारपीट को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई थीं। दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत स्तर पर समझौते भी हुए थे। हालांकि, पत्नी पति से अलग रहने की कोई पर्याप्त वजह अदालत में साबित नहीं कर पाई। फैसले में जजों ने क्या-क्या कहा? 1. फैमिली कोर्ट के फैसले में कोई खामी नहीं जस्टिस अजय मोहन गोयल और जस्टिस योगेश जसवाल ने कहा कि निचली अदालत के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है। 2. पत्नी अलग रहने का उचित कारण साबित नहीं कर पाई कोर्ट ने पाया कि पत्नी यह साबित करने में विफल रही कि वह किस पर्याप्त और उचित कारण से पति से अलग रह रही थी। 3. पति के साथ मारपीट के तथ्य रिकॉर्ड में मौजूद हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट के सामने ऐसे तथ्य थे, जिनमें पत्नी ने खुद स्वीकार किया था कि वह गुस्से में पति के साथ मारपीट करती थी। 4. पत्नी का भरण-पोषण का दावा खारिज कोर्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 125(4) का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्याप्त कारण के बिना पति से अलग रहने वाली पत्नी भरण-पोषण पाने की अधिकारी नहीं है। 5. बेटे का भरण-पोषण जारी रहेगा कोर्ट ने नाबालिग बेटे के लिए हर महीने 5,000 रुपए और उसकी शिक्षा, चिकित्सा तथा विवाह का खर्च देने के फैमिली कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया। 6. पत्नी की याचिका खारिज हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट के निष्कर्षों को गलत या रिकॉर्ड के विपरीत साबित नहीं किया जा सका। इसलिए याचिका में कोई मेरिट नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इतालवी नेता के बयान को सोशल-मीडिया से हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; भारत समिट में बोले थे- वोट चोर, गद्दी छोड़
    Next Article
    'लोगों के साथ इंसाफ नहीं कर पाऊंगा...' राजनीति को लेकर आखिर ऐसा क्यों बोल गए Khesari Lal Yadav?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment