Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhadohi में MEMU Train पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए

    4 hours from now

    2

    0

    वाराणसी से प्रयागराज जा रही एक मेमू ट्रेन पर पथराव के आरोप में रेलवे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को अहिमनपुर रेलवे पड़ाव पर कुछ लोगों ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से विवाद के बाद रेल लाइन की गिट्टियों से पथराव किया और भाग गए थे।इस दौरान किसी यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रयागराज में रामबाग के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी निरीक्षक दया शंकर यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पथराव करने वालों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम आरपीएफ और ज्ञानपुर रोड राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी आनंद कुमार की टीम ने अहिमनपुर स्टेशन के आसपास से आरोपियों की पहचान की।उन्होंने बताया कि पथराव करने वालों में कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा, अभिषेक प्रजापति, आदर्श प्रजापति, आदित्य गुप्ता (चारों की उम्र 18 से 20 साल) और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।यादव ने बताया कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा और यात्रियों में दहशत फैल गई। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mohan Yadav ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, MP के विकास कार्यों की दी जानकारी
    Next Article
    Mathura Janmabhoomi पर 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment