Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई ने जमीन बेच दी, योगी जी तक बात पहुंचाओ:कानपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, रोते हुए वीडियो बनाकर शेयर किया; 3 घंटे बाद उतरी

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में एक युवती सुबह होते ही मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां से उसने रोते हुए वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया। बताया कि परिवार के लोगों ने उसके हिस्से की जमीन बेच दी है। जिसने खरीदा है उसने मुकदमा करवा दिया है। उसकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाए। उसके मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्‌ठा होने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे उतरने की अपील की, लेकिन उसने नहीं सुनी। यह मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर की है। 23 वर्षीय युवती सुबह 06:30 बजे से टावर पर चढ़ी। काफी मशक्कत के बाद उसे मनाया जा सका। आश्वासन मिलने के बाद वह 3 घंटे बाद 09:30 बजे नीचे उतरी। 3 तस्वीर देखिए… फतेहपुर की रहने वाली है, वहीं कानपुर में टावर पर चढ़ी मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की पहचान फतेहपुर जनपद के मिराई गांव की रहने वाली नन्हकी कुशवाहा के रूप में हुई है। उसने टावर पर चढ़कर जो वीडियो शेयर किया उसमें वह जमीनी विवाद की बात कह रही है। उसका आरोप है कि परिवार के चाचा अवधेश सिंह के लड़के और राकेश सिंह ने उनकी पारिवारिक जमीन बेच दी है। उनका कहना है कि इस जमीन का कोई सरकारी बंटवारा नहीं हुआ था, फिर भी उन्होंने एक हिस्से की जमीन बेच दी। युवती नन्हकी कुशवाहा का आरोप है कि उसके चाचा के बेटे महेंद्र, जयेंद्र, भारत और सोनू ने गांव के ही रहने वाले अवधेश सिंह को जमीन बेच दी थी। अब अवधेश सिंह ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। युवती का कहना है कि अभी जमीन का सरकारी बंटवारा नहीं हुआ है, इसके बावजूद अवधेश सिंह ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया। माता-पिता का निधन, भाई के साथ गांव में रहती है नन्हकी के पिता हीरालाल कुशवाहा की वर्ष 2021 में और माता सुदामा देवी की वर्ष 2023 में मृत्यु हो चुकी है। परिवार में सुनीता, विनीता, रानी, नन्हकी और एक भाई रामराज कुशवाहा हैं। सुनीता, विनीता, रानी और रामराज की शादी हो चुकी है, जबकि नन्हकी अविवाहित है और अपने भाई रामराज के साथ गांव में रहती है। बहन ने रोते हुए कहा- 2 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा नन्हकी की बहन रानी कुशवाहा भी मौके पर पहुंची। उसने बताया कि नन्हकी रात करीब 12:30 बजे ही घर से निकली थी। उसे तलाश किया जा रहा था। न मिलने से परेशान थी। सुबह जानकारी मिली की वह यहां पुरवामीन गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई। इसके बाद वह यहां पहुंची है। उसने भी बताया कि परिवार के लोगों ने उसके हिस्से की जमीन को बेच दिया है। कहीं से मदद नहीं मिल रही है। रानी कुशवाहा ने बताया कि उनकी करीब 2 बीघा जमीन है, जिस पर जबरन कब्जा किया गया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर उल्टा उन्हीं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जिसमें 50-50 लाख रुपये के जुर्माने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। बड़ी बहन कानपुर से आई, समझाया तो टावर से नीचे उतरी कानपुर में रहने वाली बड़ी बहन सुनीता कुशवाहा,घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नन्हकी को समझाया, जिसके बाद वह टॉवर से नीचे उतर आई। सुनीता ने बताया कि उनके परिवार के पास करीब छह बीघा जमीन है। लगभग 40 साल पहले उनके पिता और चाचा के बीच आपसी सहमति से खेत का बंटवारा हो गया था, जिसमें उनके हिस्से में करीब दो बीघा जमीन आई थी। करीब पांच साल पहले चाचा के बेटों महेंद्र, जयेंद्र, भारत और सोनू ने अपनी खेती गांव के ही रहने वाले अवधेश सिंह और राजेश सिंह को बेच दी। आरोप है कि अवधेश सिंह और राजेश सिंह ने उनकी जमीन पर भी जबरन कब्जा कर लिया। परिवार का आरोप है कि अवधेश सिंह और राजेश सिंह ने कई बार उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्महत्या करने को मजबूर होगा। ACP ने बताया- एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम को पीड़िता के गांव भेजा गया है, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके। साथ ही बिंदकी एसडीएम और अन्य उच्च अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………….. ये खबर भी पढ़िए- यूपी में इतनी गर्मी कि शेरों के लिए AC लगे:ट्रांसफार्मर कूलर से ठंडे किए जा रहे; दोपहर 12 बजे पारा 44°C, चेतावनी- धूप में न निकलें यूपी एक हफ्ते से गर्मी और लू की चपेट में है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में तेज धूप है। दोपहर 12 बजे ही अमेठी (फुरसतगंज) 44.2°C, बांदा 43.7, प्रयागराज 43°C और लखनऊ-मेरठ में पारा 42°C पहुंच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 59 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इनमें 23 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी यहां गर्म हवाओं की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की है कि जरूरी हो, तभी घर से निकलें। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने हेड कॉन्स्टेबल को डंडे से पीटा, VIDEO:काशी में पुलिसवाले ने बाल पकड़कर जमीन पर पटका, लात-घूसे मारे
    Next Article
    अफसरों के सामने टावर से कूदा युवक, मौत:जौनपुर में सरकारी गाड़ी से लेकर भागे अधिकारी, खेत पर रास्ता बनने से परेशान था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment