Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप:बोला- पत्नी के साथ युवक को पकड़ा तो गला दबाकर मारने की कोशिश की, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक बोला- घर पहुंचा तो पत्नी को युवक के साथ देखा पीड़ित युवक ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक युवक से कथित संबंध है। उसके अनुसार, 5 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ घर पहुंचा था। दरवाजा उसकी छोटी बेटी ने खोला। युवक का दावा है कि घर के अंदर जाने पर उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। आरोप है कि जब उसने मौके पर मौजूद युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो विवाद शुरू हो गया। गला दबाकर हत्या के प्रयास और धमकी देने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि कथित प्रेमी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर पत्नी और आरोपी युवक ने मिलकर उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचा, जिसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मोबाइल चैट और फोटो मिलने का दावा युवक के मुताबिक, भागते समय आरोपी अपने कपड़े और जूते घर में ही छोड़ गया। बाद में जांच करने पर उसे पत्नी और आरोपी युवक के बीच मोबाइल चैट, ऑडियो-वीडियो कॉलिंग रिकॉर्ड तथा साथ घूमने की तस्वीरें भी मिलीं। थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आगरा एसीपी सदर कहां गायब हैं':रात में सड़क पर निकले पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस पर कहा- हम यहां खडे़ हैं, इतना कॉमन सेंस नहीं है
    Next Article
    मेरठ में रैपिड ट्रेन पिलर से टकराई कार:डेयरी संचालक समेत दो की मौत, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment