Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या Kylie Jenner और Timothée Chalamet बनने वाले हैं पेरेंट्स? जानें वायरल हो रही Pregnancy खबरों की हकीकत

    3 hours from now

    1

    0

    हॉलीवुड स्टार काइली जेनर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें तो यह पूरा हंगामा तब शुरू हुआ जब काइली ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर एक्टर टिमोथी चालमेट के एक टिकटॉक वीडियो पर मजाकिया अंदाज में 'Daddy' कमेंट कर दिया।इसके बाद, 21 मई 2026 को एक एक्स यूजर ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गया। जब लोगों ने पूछा कि क्या यह कमेंट असली है, तो दावा किया गया कि यह स्क्रीनशॉट 'पेज सिक्स' के एक वीडियो से लिया गया है। हालांकि इस कमेंट की सच्चाई का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन इसने इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा जरूर दे दी है। EXACTLY KYLIE 🫦 pic.twitter.com/siQqGHBkqi— mafe (@nandaxiss) May 20, 2026 इसे भी पढ़ें: 'द ऑफिस' फेम John Krasinski ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ, बोले– Dhurandhar नहीं देखी, पर Ranveer Singh की फिल्म जरूर देखना चाहूँगाप्रेग्नेंसी की खबरों में कितनी है सच्चाई?अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो आपको बता दें कि अभी तक ऐसे कोई भी आधिकारिक सबूत या रिपोर्ट्स सामने नहीं आई हैं जो यह साफ करें कि काइली कॉस्मेटिक्स की फाउंडर काइली जेनर और टिमोथी चालमेट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह पूरी खबर महज एक अफवाह है और खुद इन दोनों सेलेब्रिटीज ने भी इस पर कोई बयान या पुष्टि नहीं की है।यह पहली बार नहीं है जब काइली जेनर और टिमोथी चालमेट के रिश्ते को लेकर इस तरह की बातें सामने आई हों। इससे पहले भी दोनों के ब्रेकअप और प्रेग्नेंसी की झूठी खबरें कई बार उड़ चुकी हैं। इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड का नया पावर कपल? Kendall Jenner और Jacob Elordi की 'लेट नाइट' आउटिंग ने बढ़ाई धड़कनेंअफवाहों के बीच साथ नजर आया यह कपलहाल ही में दोनों को हॉलीवुड एक्टर जैकब एलोर्डी और काइली की बहन केंडल जेनर के साथ एक डबल डेट पर बेहद खुश देखा गया था, जिससे साफ है कि दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal में बड़ा सियासी उलटफेर! अपने ही वार्ड में हारीं Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari ने पूरा किया अमित शाह का 'वादा'
    Next Article
    Ebola Outbreak का वैश्विक खतरा, New Delhi में होने वाला India-Africa Summit स्थगित

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment