Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा युवा मोर्चा के दो गुटों में 40 राउंड फायरिंग:अलीगढ़ में महानगर अध्यक्ष पद के लिए बवाल, 15 मिनट हुई गोलीबारी

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के दो गुटों में 40 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। विवाद की वजह महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी है। बीच बाजार में हुई फायरिंग से व्यापारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। सांसद सतीश गौतम के करीबी माने जाने वाले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और भाजयुमो महानगर मंत्री शशांक पंडित के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इसी विवाद के चलते फायरिंग हुई। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने 12 नामजद और 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब जानिए पूरा मामला…. कुछ दिन पहले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी, जिस पर शशांक गुट के मोहित शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज हुई। आरोप है कि हर्षद ने समझौते के बहाने मोहित को महावीरगंज बुलाया और वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। ​मारपीट के बाद मोहित अपने साथियों शशांक पंडित और आयुष के साथ बन्नादेवी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। इसी दौरान सराय हकीम के पास हर्षद हिंदू गुट के लड़कों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यदर्शियों ने बताया- पहले जमकर गाली-गलौज हुई। फिर अवैध असलहे निकल आए। करीब 15 मिनट तक इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती रही। ​एक ही हालत गंभीर दोनों गुटों में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें शशांक गुट के कार्यकर्ता सासनी गेट थाने के जयगंज के रहने वाले आयुष पंडित की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हर्षद गुट से सासनी गेट के पला साहिबाबाद के रहने वाले शानू वाल्मीकि और राहगीर ​शोएब को भी गोली लगी है। 12 नामजद, गैंगस्टर का भी कनेक्शन ​एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने रसलगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, यश गोयल, मोहित, अमन, प्रिंस, अनुराग समेत 12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया- मुख्य आरोपी शशांक पंडित पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ​व्यापारियों में आक्रोश, भाजपा की छवि पर सवाल ​शहर के बीचों-बीच हुई इस फायरिंग से व्यापारियों में नाराजगी है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल ने कहा- सत्ता के नशे में चूर युवाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। सपा महानगर अध्यक्ष ने इसे भाजपाइयों की सरेआम गुंडई करार दिया है। ​भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा- अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दोषियों पर संगठन की ओर से भी एक्शन लिया जाएगा। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर बेच रहा था गांजा:पुलिस ने चेहरे से गमछा हटाया तो भिड़ गया, आज भेजा जाएगा जेल
    Next Article
    हरदोई की महिला प्रधान ज्योत्स्ना द्विवेदी को दिल्ली में सम्मान:औडेरी ग्राम पंचायत बनी मॉडल, स्वच्छता, पेयजल और सड़क पर विशेष ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment