Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कांग्रेस पर देश की छवि बिगाड़ने का आरोप, पीलीभीत में किया प्रदर्शन

    13 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में शनिवार शाम 5 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। गैस चौराहा पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में आयोजित 'एआई समिट' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन) से जुड़ा है। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अमर्यादित व्यवहार किया और कपड़े उतारे। भाजयुमो के अनुसार, इस घटना से वैश्विक मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसे उन्होंने देश का अपमान बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा ने किया। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए मीडिया से कहा, “कांग्रेस और उनके युवा संगठन का यह कृत्य केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है। कांग्रेस पार्टी देश को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।” शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा का युवा मोर्चा देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा और कांग्रेस की इन 'देश विरोधी' नीतियों का पर्दाफाश करना जारी रखेगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, जिला मंत्री राहुल सक्सेना, प्रतीक पांडे, नगर महामंत्री उज्जवल वर्मा, बरहा मंडल अध्यक्ष बाबूराम वर्मा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश वर्मा, किशन राजपूत, अविनाश राणा, सार्थक मिश्रा, अमन बाबू, नरेंद्र तिवारी, अरुण शर्मा और प्रियांशु मिश्रा जैसे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजाद हाउस ने जीती थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता:CSJMU में 119 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, दिखा शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    राज्य संग्रहालय में कला व्याख्यान:मिनिचर मार्वल्स विषय पर हुई चर्चा, डॉ. विजय माथुर ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment