Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू ने सदर तहसील में किसान पंचायत की बैठक:देवरिया में भ्रष्टाचार और रसोई गैस किल्लत समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सदर तहसील कार्यालय पर किसान पंचायत का आयोजन किया। यह पंचायत जिले में रसोई गैस की किल्लत और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बुलाई गई थी। बड़ी संख्या में किसानों ने इसमें भाग लिया और तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में रसोई गैस की गंभीर किल्लत से लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और एजेंसी संचालक मनमानी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। सैंथवार ने एजेंसी संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि आम जनता को राहत मिल सके। भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता ने सदर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वरासत (उत्तराधिकार) और अंश निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण कार्य बिना पैसे लिए नहीं किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। गुप्ता ने मांग की कि किसानों के जमीन से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने बताया कि सामान्य पैमाइश हो या दफा 24 के तहत कच्ची या पक्की नापी, राजस्व कानूनगो बिना पैसे लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भाकियू भविष्य में तहसील परिसर में एक और बड़ी पंचायत आयोजित करेगा। पंचायत के समापन पर तहसीलदार केके मिश्र मौके पर पहुंचे। भाकियू नेताओं से बातचीत की। उन्होंने किसानों द्वारा सौंपे गए छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन को स्वीकार किया और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस किसान पंचायत में मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, जिला संयोजक सदानंद यादव, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला सलाहकार मदन चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव, सत्याग्रह सरोज, लल्लन कुशवाहा, नियाज अहमद, दुखी प्रसाद, बृजेश सिंह, विजय चौरसिया, उमाशंकर सिंह, शेषनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंटी करप्शन ने लेखपाल को 5 हजार रुपये लेते पकड़ा:ललितपुर में सहयोगी भी गिरफ्तार, पानी में हाथ डालते ही बदला रंग
    Next Article
    केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग:प्रयागराज के मीरापुर की घटना, बंद पड़े गोदाम में आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment