Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एंटी करप्शन ने लेखपाल को 5 हजार रुपये लेते पकड़ा:ललितपुर में सहयोगी भी गिरफ्तार, पानी में हाथ डालते ही बदला रंग

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके साथी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने किसान से 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी तहसील परिस में सोमवार दोपहर हुई। टीम ने सभी के सामने केमिकल वाले पानी से हाथ धुलवाए, जिसमें पानी का रंग गुलाबी हो गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। SDM भी मौके पर पहुंचे और टीम से कार्रवाई और शिकायत करने वालों की जानकारी ली। संतुष्ट होने पर उन्होंने टीम से दोनों को ले जाने के लिए कहा। सहयोगी के हाथ में थे रुपये आज दोपहर कस्बा तहसील परिसर में अचानक एंटी करप्शन टीम पहुंची। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यम साहू को पकड़ लिया। सत्यम साहू के हाथ में उस समय रिश्वत के 5 हजार रुपए थे। यह रुपये जमीन की धारा 80 कराने के नाम पर लिए गए थे। मजरा बौलारी गांव बिजरौठा के रहने वाले किसान जगन्नाथ साहू अपनी जमीन को आवासीय-व्यावसायिक उपयोग के लिए बदलवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 19 फरवरी 2026 को तालबेहट के SDM को प्रार्थना पत्र दिया था। SDM ने मामले में रिपोर्ट देने के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को निर्देश दिए थे। जमीन की रिपोर्ट लगाने पर मांगी रिश्वत लेखपाल दीपेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ से रिपोर्ट लगाने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने उनसे काफी मिन्नत की, लेकिन वह 5 हजार रुपये से नीचे एक रुपये भी लेने को तैयार नहीं थे। किसान ने 1 हजार रुपये देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टी झांसी मंडल में दर्ज कराई। टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। 16 मार्च को तहसील परिसर तालबेहट स्थित सरकारी आवास के बाहर जगन्नाथ साहू ने लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यम साहू को 5 हजार रुपये दिए ही थे, तभी एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। SDM ने कार्रवाई की जानकारी ली इसके बाद केमिकल वाले पानी से किसान और दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाए गए। सहयोगी ने रिश्वत के रुपये पकड़े थे, इसलिए पानी में हाथ डालते ही रंग बदल गया। इसके बाद उसने रुपये लेखपाल को दे दिए, जिससे उनके हाथ में भी केमिकल लग गया। इस कार्रवाई के बीच में SDM मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसान और अधिकारियों से बातचीत की और पूरा मामला जाना। टीम दोनों को साथ लेकर चली गई झांसी टीम की कार्रवाई से संतुष्ट होकर SDM वापस लौट गए। इसके बाद टीम दोनों को साथ लेकर तालबेहट कोतवाली ले गई। कागजी कार्रवाई के बाद इन्हें लखनऊ ले जाया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी दीपेश कुमार सिंह जालौन के रहने वाले हैं और उनका सहयोगी सत्यम साहू तालबेहट का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ थाना तालबेहट में सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की गई है। एंटी करप्शन टीम में यह लोग रहे शामिल इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक जगदीश यादव ने किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक शादाब खान, श्याम सिंह, उदय राज निषाद, इरशाद खान, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, शिवम कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, रोहिताश्व लहारिया, पुष्पेंद्र कुमार, दयाशंकर और मो. वसीम शामिल रहे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खजाने के नाम पर 15 लाख फ्रॉड:घर में महिला को दिखने लगे सांप, सोने का कलश दिखाकर बोले आरोपी-इसकी सुरक्षा कर रहे नाग
    Next Article
    भाकियू ने सदर तहसील में किसान पंचायत की बैठक:देवरिया में भ्रष्टाचार और रसोई गैस किल्लत समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment