Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में आग:सभी यात्री सुरक्षित निकले; कल त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 2 बोगियों में आग लगी थी

    6 hours ago

    1

    0

    सासाराम में भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं। ट्रेन सुबह 6.45 से सासाराम से खुलने वाली थी। बोगी में आग ट्रेन खुलने से पहले लग गई थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. घटना की जानकारी तुरंत रेलवे कर्मियों की दो गई। फौरन मौके पर आरपीएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों को बोगी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेन ऑपरेशन को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडी सतीशन आज केरलम CM पद की शपथ लेंगे:6 पार्टियों के 21 विधायक मंत्री बनेंगे, इनमें कांग्रेस के 12; राहुल-प्रियंका शामिल होंगे
    Next Article
    यूपी का बांदा सबसे गर्म, 46.4°C तापमान:MP-राजस्थान के 22 शहरों में पारा 43°C पार; बिहार में स्कूल प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment