Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीडी सतीशन आज केरलम CM पद की शपथ लेंगे:6 पार्टियों के 21 विधायक मंत्री बनेंगे, इनमें कांग्रेस के 12; राहुल-प्रियंका शामिल होंगे

    7 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (61) आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। उनके साथ 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। विदेश में होने के कारण शशि थरूर मौजूद नहीं रहेंगे। सतीशन लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं। कैबिनेट में 14 नए चेहरे केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें सीपी जॉन और एन. शमसुद्दीन, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर, पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, के. ए. थुलसी और ओ. जे. जनीश शामिल हैं। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। शपथ समारोह में कई राज्यों के सीएम भी आएंगे समारोह में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। तमिलनाडु के CM विजय भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने 16 मई को वीडी सतीशन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतीं राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार बनी है। विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। UDF ने राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के 10 साल का शासन खत्म किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 63 सीटें जीतीं। राहुल चाहते थे वेणुगोपाल सीएम बने, पार्टी नेताओं की पसंद सतीशन थे, 10 दिन सस्पेंस रहा ------------------------------------ बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में CM की शपथ की खबरें भी पढ़ें… तमिलनाडु: TVK की सरकार, विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार, सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… असम: भाजपा सरकार, हिमंता दूसरी बार असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। 12 मई को असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें… पुडुचेरी: एनडीए सरकार, एन. रंगासामी 5वीं बार CM बने एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BREAKING: मिलिट्री स्कूल पर बड़ा आतंकी हमला, कई दिशाओं से एक साथ अटैक, 17 पुलिसकर्मियों की मौत; नाइजीरिया में हड़कंप
    Next Article
    बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में आग:सभी यात्री सुरक्षित निकले; कल त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 2 बोगियों में आग लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment