Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में सर्राफा कारोबारी की हत्या, देवरिया में विरोध:स्वर्ण व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च, सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया में स्वर्ण व्यवसायियों ने बिहार के सिवान जिले में सर्राफा कारोबारी दिलीप वर्मा की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च गुरुवार रात को मालवीय रोड से सुभाष चौक तक निकाला गया। मार्च के बाद व्यापारियों ने सुभाष चौक पर मृतक दिलीप वर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस घटना को लेकर स्वर्ण कारोबारियों में गुस्सा है। व्यापारियों ने बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार से सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा बढ़ाने और हत्या में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दिलीप वर्मा बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार के रहने वाले थे। उनकी टड़वा चट्टी बाजार में सोने-चांदी की दुकान थी। मंगलवार दोपहर लूट के इरादे से छह बदमाश उनकी दुकान में घुस गए। बताया गया कि दिलीप वर्मा ने दो बदमाशों को पकड़ लिया था। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप का गोरखपुर में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरिया के स्वर्ण कारोबारियों में दुख फैल गया। गुरुवार को सोनार समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू वर्मा और स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा की अगुवाई में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान व्यापारियों ने घटना के विरोध में नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि दिलीप वर्मा की हत्या से एक ईमानदार व्यापारी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जिलाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा पक्की करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने हत्या में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को सही मुआवजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में वासुदेव वर्मा, पंकज वर्मा, ऋषि वर्मा, राज वर्मा, सूरज वर्मा, रमेश, अमन वर्मा, गणेश वर्मा, संदीप वर्मा, शारदानंद वर्मा, रामानंद, उज्जवल वर्मा, विक्की वर्मा, अशोक वर्मा, अभिषेक वर्मा, अरुण वर्मा, सोनू वर्मा, दिलीप वर्मा, दीपक वर्मा, विशाल वर्मा, विकास वर्मा, मोनू वर्मा और अन्य स्वर्ण व्यवसायी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुसाइड के बाद शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम:हरदोई में मंदिर में शादी के बाद नरगिस दफन, अमित का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार
    Next Article
    बदायूं में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment