Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुसाइड के बाद शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम:हरदोई में मंदिर में शादी के बाद नरगिस दफन, अमित का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार

    9 hours ago

    1

    0

    हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया की 19 वर्षीय नरगिस और अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी अमित कुमार की लखनऊ में आत्महत्या से मौत हो गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर चुके थे। बुधवार को दोनों के शव मिलने की सूचना से परिवारों में मातम छा गया। मौके से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात कही है। सामाजिक स्वीकार्यता न मिलने के डर को भी घटना की वजह माना जा रहा है। जानिए पूरा मामला... पलिया निवासी 19 वर्षीय नरगिस ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। गांव में उसके घर के सामने मेडिकल एजेंसी है, जहां करनपुर निवासी अमित कुमार सेल्समैन के तौर पर काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 21 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे तक नरगिस घर पर थी। इसके बाद वह अमित के साथ चली गई। नरगिस के पिता उस्मान ने 23 अगस्त को हरपालपुर कोतवाली में अमित के खिलाफ बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच नरगिस की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने एक सितंबर को जवाब भेजा था। बुधवार को लखनऊ में दोनों के शव मिलने की सूचना से परिजन परेशान हो गए। मौके से लखनऊ पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें दोनों ने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने और घरवालों को परेशान न किए जाने की बात लिखी थी। चर्चा है कि सामाजिक स्वीकार्यता न मिलने के डर से दोनों ने यह कदम उठाया। बृहस्पतिवार की रात दोनों के शव गांव पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया। अमित चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके ताऊ वीरपाल ने बताया कि परिवार को उसके प्रेम संबंध और घटना की जानकारी नहीं थी। अमित घर से मेडिकल एजेंसी के मालिक के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। अंतिम संस्कार और सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार रात नरगिस के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं शुक्रवार सुबह अमित के शव को कुसुखोर गंगा घाट ले जाया जाएगा। दोनों के शव गांव पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नरगिस और अमित की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध और आर्य समाज मंदिर में शादी की बात सामने आने के बाद सामाजिक दबाव की चर्चा भी हो रही है। हालांकि, खुदकुशी की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस की जांच और सामने आए सुसाइड नोट के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दोनों परिवारों में मातम पसरा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में फंसा:छह दिन से ग्रामीणों में था खौफ, युवक समेत कई मवेशियों को किया था घायल
    Next Article
    बिहार में सर्राफा कारोबारी की हत्या, देवरिया में विरोध:स्वर्ण व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च, सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment