Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में मुफ्त प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ:अभ्युदय योजना में मुफ्त कोचिंग शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को निशुल्क प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कक्षाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी सहित महाविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे। अलग-अलग केंद्रों पर दी जा रही मुफ्त कोचिंग जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत जिले में प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसान पीजी कॉलेज में यूपीएससी-यूपीपीसीएस, महिला पीजी कॉलेज में टीईटी, सीटीईटी, सुपर टीईटी और पीईटी की तैयारी कराई जा रही है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में नीट, ईईटी और एनडीए तथा अन्य केंद्रों पर नीट, सीयूईटी, एसएससी और यूपीएसएसएससी की तैयारी कराई जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ योजना का उद्देश्य प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉरीशस में लखीमपुर के डॉक्टर का सम्मान:होम्योपैथी में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देश दीपक जायसवाल मॉरीशस में सम्मानित
    Next Article
    रोवर तकनीक से रामघाट में सरयू नदी का सीमांकन शुरू:प्राकृतिक जल प्रवाह क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए संयुक्त टीम कर रही वैज्ञानिक सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment