Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय फैंस की याद आती है... Atif Aslam ने किया खुलासा, भारत में लगे बैन पर भी की बात

    15 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारतीय फैंस अभी भी वीपीएन के जरिए उनका संगीत सुनते हैं। आतिफ ने यह भी कहा कि उन्हें भारत में काम करने की नहीं, बल्कि अपने भारतीय फैंस की याद आती है। उन्होंने यह बात रेडियो प्रेजेंटर क्रिस फेड के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कही।मुझे भारत में बैन हुए करीब 10 साल हो गएआतिफ असलम ने कहा कि भारत में उन्हें बैन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह भारतीय सरकार का फैसला था, जिसके तहत पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर रोक लगाई गई थी। उनके मुताबिक, पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर बैन लगाया गया था। सिंगर ने कहा कि पिछले करीब 10 साल से उन्होंने भारत में कोई गाना रिलीज नहीं किया है।लोग VPN के जरिए मेरा संगीत सुनते हैंभारतीय फैंस के बारे में बात करते हुए आतिफ ने कहा कि लोग वीपीएन के जरिए उनका संगीत सुनते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग उनके गानों की सीडी बनाकर दूसरों को देते हैं। आतिफ ने कहा कि वह पाइरेसी को बढ़ावा नहीं देते, लेकिन संगीत जहां पहुंचना होता है, वहां पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पहले सिंगल के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इसे भी पढ़ें: Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानीमुझे आप लोगों की याद आती हैभारतीय फैंस के लिए आतिफ ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर उदास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे आप लोगों की याद आती है।” आतिफ ने यह भी कहा कि उन्हें भारत में काम करने की याद नहीं आती, लेकिन वहां के लोगों और अपने फैंस की याद जरूर आती है। उन्होंने आगे बताया कि प्लेबैक सिंगिंग से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। उनके मुताबिक, अगर यह बैन नहीं लगा होता तो शायद वह अपना खुद का म्यूजिक नहीं बना पाते। इसके लिए उन्होंने भारतीय फैंस का शुक्रिया भी अदा किया।उरी हमले के बाद बढ़ा था तनावसितंबर 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी दौरान इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने अपने निर्माता सदस्यों से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम नहीं करने को कहा था। हालांकि, 2016 के बाद भी आतिफ असलम की आवाज बॉलीवुड फिल्मों के कुछ गानों में सुनाई दी। 2017 और 2018 में उनके कई गाने फिल्मों का हिस्सा बने। इनमें दिल दियां गल्लां, दरअसल, मैं अगर, जाने दे, ओ साथी, पानियों सा, तेरा हुआ और दिल मेरी ना सुने जैसे गाने शामिल हैं। मार्च 2019 के बाद आतिफ का कोई नया गाना बॉलीवुड फिल्म में रिलीज नहीं हुआ। इसे भी पढ़ें: मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्दपुलवामा हमले के बाद AICWA ने भी लगाया बैनफरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी एक्टर्स और कलाकारों पर पूरी तरह बैन लगाने की घोषणा की थी। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की जान गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना रहा। 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।2025 में पाकिस्तानी कंटेंट पर भी लगी रोकपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और पॉडकास्ट पर भी रोक लगाई गई। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी रूल्स 2021 के तहत ओटीटी और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स से पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी भारत में अस्थायी रूप से ब्लॉक किए गए थे। इनमें माहिरा खान और हानिया आमिर जैसे नाम शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीर चौहरमल धाम को Tourist Spot बनाने की मांग, Minister Lakhendra Paswan ने CM से की मुलाकात
    Next Article
    Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment