Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीर चौहरमल धाम को Tourist Spot बनाने की मांग, Minister Lakhendra Paswan ने CM से की मुलाकात

    12 hours ago

    1

    0

    पटना। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने का आग्रह किया एवं इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मेले में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav बोले: Bihar में कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, खजाना हुआ खालीउन्होंने कहा कि धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री ने मुख्यमंत्री से बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था एवं विरासत को व्यापक पहचान मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप
    Next Article
    भारतीय फैंस की याद आती है... Atif Aslam ने किया खुलासा, भारत में लगे बैन पर भी की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment