Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अहमदाबाद में 20 फीट गहरे नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, तलाश जारी

    8 hours ago

    1

    0

    गुजरात के अहमदाबाद में नारोल-पिराना रोड पर 9 साल की बच्ची 20 फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। हादसा शनिवार को हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 7 घंटे से तलाश जारी है, लेकिन बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है। मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। टीमों ने इलाके की तलाशी ली और पंपिंग स्टेशन भी चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब BSF के जवानों को नाले में भेजकर पानी की गहराई और बहाव का आकलन किया जाएगा। इसके बाद हालात अनुकूल होने पर सीवर के मैनहोल खोलकर पंपिंग स्टेशन तक के रास्ते की जांच की जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के अंधेरी में कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में मुंबई के अंधेरी स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर-2 पर किआ कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। घायलों में सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला और दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति शामिल हैं। अंबोली पुलिस ने कार के ड्राइवर राहुल श्रीदेवीप्रसाद दुबे को हिरासत में लेकर उसके ब्लड सैंपल लिए हैं। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नवरात्रि का पहला दिन:दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने की आरती, तमिलनाडु में फैन ने मंदिर में लगाए रजनीकांत के 230 फोटो
    Next Article
    सुपर अल नीनो से 20 दिन में चीनी 10% महंगी:दूध और आटा 6%; 2027 तक रह सकता है असर; गन्ने की फसल भी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment