Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:हावड़ा स्टेशन पर व्यक्ति संदिग्ध सामान फेंकते दिखा, थोड़ी देर बाद उसमें आग लगी; साजिश की आशंका

    18 hours ago

    1

    0

    बंगाल के हावड़ा स्टेशन के कैब रोड इलाके में आग और धुएं की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को एक सामान फेंकते देखा गया, जिसके तुरंत बाद धुआं और आग जैसी स्थिति बन गई। अधिकारियों का मानना है कि घटना को जानबूझकर ऐसे समय अंजाम दिया गया, जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इसका मकसद अधिकतम दहशत और अव्यवस्था पैदा करना था। सूत्रों के अनुसार यह संदिग्ध गतिविधि मिथिला एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना से ठीक पहले हुई थी। जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। RPF और अन्य एजेंसियां वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। साथ ही इस घटना के पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ED ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया, 7 दिन की हिरासत में भेजा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मुंबई जोनल ऑफिस ने अशोक खरात को 19 मई को PMLA एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मुंबई की PMLA कोर्ट ने उसे 26 मई तक 7 दिन की ED हिरासत में भेज दिया है। ED के मुताबिक, आरोपी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की आड़ में संगठित उगाही रैकेट चला रहा था। ED ने अप्रैल और मई 2026 में आरोपी और उसके सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने 13.92 करोड़ रुपए नकद, करीब 5.11 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा और 1.12 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने जब्त किए हैं। इसके अलावा 2.25 करोड़ रुपए के बैंक बैलेंस और एक लग्जरी मर्सिडीज कार भी फ्रीज की गई है। 17 मार्च को खरात के खिलाफ रेप की पहली FIR दर्ज हुई थी और अगले दिन गिरफ्तारी। महाराष्ट्र के ठाणे में सब्जी मार्केट में लगी आग, दो की मौत, दो घायल महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास गामदेवी सब्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल है। मृतकों की पहचान फायर स्टेशन ऑफिसर सागर सूर्यकांत शिंदे और सिक्योरिटी गार्ड कालू शंकर गाडेकर के रूप में हुई है। दोनों धुएं में फंस गए थे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हादसे में 155 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इनमें सब्जी, फल और कपड़ों की दुकानें शामिल थीं। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। PETA ने लॉन्च की AI रोबोट बकरी, जानवरों की हत्या के खिलाफ बोलेगी पशु अधिकार संगठन PETA इंडिया ने आवाज नाम की AI आधारित रोबोट बकरी लॉन्च की है। यह रोबोट लोगों को वीगन बनने और जानवरों की हत्या के खिलाफ जागरूक करने के लिए तैयार किया गया है। PETA के मुताबिक, आवाज देशभर के कॉलेज कैंपस और शहरों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी। इसका मकसद लोगों को एनीमल फ्री फूड अपनाने और वीगन लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित करना है। दिल्ली दंगो की साजिश में आरोपी सलीम मलिक को हाईकोर्ट ने जमानत दी दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों में आरोपी सलीम मलिक को जमानत दे दी है। सलीम पर UAPA के तहत आरोप लगे थे। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मधु जैन की बेंच ने यह आदेश दिया। ट्रायल कोर्ट ने 29 जनवरी को उनकी जमानत अर्जी खारिज की थी, जिसे मलिक ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसी मामले में सह-आरोपी अथर खान की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। ठाणे सेशन कोर्ट ने रेलवे भर्ती आंदोलन मामले में राज ठाकरे को बरी किया ठाणे सेशन कोर्ट ने 2008 के रेलवे भर्ती आंदोलन मामले में MNS अध्यक्ष राज ठाकरे समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सबूतों की कमी और सरकारी पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि राज ठाकरे ने भड़काऊ भाषण दिया था। 2008 में कल्याण रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान MNS कार्यकर्ताओं पर उत्तर भारतीय उम्मीदवारों से मारपीट और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। इस मामले में राज ठाकरे को उस वक्त गिरफ्तार भी किया गया था। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 3 उग्रवादियों को अरेस्ट किया, हथियार और विस्फोटक बरामद मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि ये गिरफ्तारियां इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से की गईं। बयान के अनुसार, बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लामदेंग इलाके से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (P) के दो कैडरों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। इसके एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के मंत्रीपुखरी इलाके से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती में शामिल था। राघव चड्ढा की मानहानि याचिका पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट बोला- आलोचना और मानहानि में छोटा अंतर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को भाजपा सांसद राघव चड्ढा की एक याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि राजनीतिक आलोचना और मानहानि के बीच बहुत छोटा सा फर्क होता है। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चड्ढा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत पोस्ट प्रकाशित किए जा रहे हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व अधिकारों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा यह किसी व्यक्ति के राजनीतिक फैसले की आलोचना है… एक नेता होने के नाते, क्या आप इतने संवेदनशील हो सकते हैं? देश के 4 राज्यों से 120 करोड़ की ई-सिगरेट जब्त राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बंदरगाहों और एयरपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख ई-सिगरेट और वेप्स जब्त किए हैं। जब्त किए हुए सामान की कीमत मार्केट में 120 करोड़ रुपए से ज़्यादा है। ये सभी ई-सिगरेट चीन से मंगाई गई थी और इन्हें फर्नीचर और मेटल चेन पार्ट्स जैसे सामान बताकर कस्टम से छिपाया गया था। भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से बैन हैं। राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि; दिल्ली में कांग्रेस राहुल गांधी सहित नेताओं ने श्रद्धांजलि दी दिल्ली में गुरुवार को राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को वीर भूमि में उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। वे 1984 में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान, एलटीटीई (उग्रवादी संगठन) के एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी। दिल्ली के रोहिणी में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी हिरासत में रोहिणी में बुधवार शाम पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच झड़प में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य नाबालिग घायल है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी के तीन नाबालिग सेक्टर-20 रोहिणी पहुंचे थे। उन्हें शक था कि इलाके का एक लड़का उनके साथी के हत्या आरोपियों को शरण दे रहा है। उस लड़के को नहीं मिलने पर उनका एक परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने एक महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोग उनके पीछे दौड़े। इसी दौरान गिरे चाकू से 14 साल के एक लड़के ने दो नाबालिगों पर हमला कर दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। उधमपुर में हार्डवेयर दुकान में आग लगी, 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां और सेना की टीम मौके पर पहुंची जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के चबूतरा बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा फायर टेंडर लगाए गए हैं। भारतीय सेना की विशेष अग्निशमन टीमें भी अभियान में शामिल हैं। संयुक्त टीमों ने आग को पड़ोसी इमारतों तक फैलने से रोका। इबोला पर केंद्र की समीक्षा बैठक, भारत में अब तक कोई केस नहीं; अफ्रीका में 132 मौतें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ इबोला को लेकर समीक्षा बैठक की। केंद्र ने कहा कि भारत में अब तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी और तैयारियां बढ़ा दी गई हैं। राज्यों को एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, क्वारंटीन, मरीजों के इलाज, रेफरल सिस्टम और लैब टेस्टिंग से जुड़े SOP पहले ही भेजे जा चुके हैं। केंद्र ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। WHO के मुताबिक, कांगो और युगांडा में 18 मई तक इबोला के 528 संदिग्ध मामले और 132 मौतें दर्ज की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट बोला- आईसीयू के लिए न्यूनतम मानक तय हों; राज्यों से 2 महीने में कमियों की रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आईसीयू और क्रिटिकल केयर सेवाओं के लिए न्यूनतम मानक तय करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल है और गुणवत्तापूर्ण इलाज के मुताबिक विकसित नहीं हो पाई है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर महादेवन की बेंच ने आईसीयू के लिए तीन-स्तरीय मॉडल को मंजूरी देते हुए केंद्र और राज्यों को क्रिटिकल केयर सिस्टम मजबूत करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार में पर्याप्त क्रिटिकल केयर सुविधाएं भी शामिल हैं। राज्यों को 2 महीने में आईसीयू सुविधाओं की कमियों का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। कोर्ट ने आईसीयू बेड का सार्वजनिक डिस्प्ले, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, टेली-आईसीयू नेटवर्क और वेंटिलेटर वाली एम्बुलेंस बढ़ाने जैसे निर्देश भी दिए हैं। अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। केरलम में दूध ₹4 रुपए प्रति लीटर महंगा, 1 जून से नई दरें लागू केरलम को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (मिल्मा) ने राज्य में दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें 1 जून से लागू होंगी। यह फैसला बुधवार को मिल्मा के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ी कीमत में से ₹3.35 प्रति लीटर सीधे डेयरी किसानों को दिए जाएंगे, ताकि बढ़ती उत्पादन लागत के बीच उनकी आय को सहारा मिल सके। मिल्मा ने पहले 4 से 6 रुपए प्रति लीटर तक कीमत बढ़ाने की मांग की थी। फेडरेशन के मुताबिक, सूखे की स्थिति, उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और पड़ोसी राज्यों से खरीदे जा रहे दूध की ऊंची कीमतों की वजह से क्षेत्रीय यूनियनों को नुकसान हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजीकर केस-कलकत्ता HC का CBI को दोबारा जांच का आदेश:घटना वाले दिन क्या हुआ, फिर से छानबीन करें; किसी से भी पूछताछ की छूट
    Next Article
    एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment