Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, राहुल भी साथ थे

    12 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। चुनाव 18 जून को होना है। खड़गे के साथ राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद भी थे। खड़गे के साथ, कांग्रेस उम्मीदवार पवन खेड़ा और मंसूर अली खान ने भी कर्नाटक विधान सभा की सेक्रेटरी विशालाक्षी को अपने नॉमिनेशन पेपर जमा किए। रिपोर्टर्स से बात करते हुए, खड़गे ने कहा, "सभी MLA और मेरे नेताओं ने एकमत से मुझे चुना है और मुझे विश्वास है कि सब एकजुट रहेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पक्की करेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में कैबिनेट का विस्तार हुआ; 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इसमें 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में BJP विधायक अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बरगोहाईं को शामिल किया गया है। वहीं, असम गण परिषद (AGP) के नेता केशव महंत को भी मंत्री बनाया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी भी नई मंत्री परिषद में शामिल हुए हैं। इसके अलावा अशोक सिंघल, बिमल बोरा, जयंत मल्लाबरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, पीयूष हजारिका और रणोज पेगू ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन 12 विधायकों के नामों की घोषणा की थी। महाराष्ट्र में मिलापनगर झील में सैकड़ों मछलियां मरीं, इलाके में बदबू से लोग परेशान महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित डोंबिवली की मिलापनगर झील में सैकड़ों मछलियां मरी हुई पाई गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास की केमिकल फैक्ट्रियों का गंदा पानी झील में मिलने से मछलियां मरी हैं। उनका कहना है कि झील का पानी काला पड़ गया और इलाके में बदबू फैल गई। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) और नगर निगम ने जांच के लिए पानी के नमूने लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि बिना साफ किए फैक्ट्रियों का केमिकल मिला पानी झील में छोड़े जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केरलम में दो सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 लोग एक ही परिवार के केरलम के कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में गुरुवार रात और शुक्रवार हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मलप्पुरम जिले के कोहिनूर इलाके में हुआ। इस हादसे में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिवार कोझिकोड घूमकर लौट रहा था। दूसरा हादसा शुक्रवार कुन्नामंगलम के पास हुआ। यहां एक महिला (82) को ले जा रही एंबुलेंस बारिश के कारण फिसलकर पलट गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेलंगाना के कलाकावाडा इलाके में आग लगने से 3 की मौत, सिलेंडर फटने की आशंका तेलंगाना के कलाकावाडा इलाके में गुरुवार देर रात घर में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सिलेंडर फटने के बाद लगी। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लिया गया। हादसे में महिला, लड़की और लड़के की मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लॉन्च किया पहचान ऐप; घोड़े वालों, पिट्ठुओं और दुकानदारों की होगी पहचान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और टूरिस्ट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'पहचान एप' लॉन्च किया है। यह एक QR कोड आधारित एप है। इस एप के जरिए यात्रा मार्ग और टूरिस्ट जगहों पर काम करने वाले घोड़े वालों, पिट्ठुओं, दुकानदारों और अन्य सेवा देने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। QR कोड स्कैन करके उनकी पहचान तुरंत जांची जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि इससे फर्जी और संदिग्ध लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही श्रद्धालु केवल सत्यापित लोगों से ही सेवाएं ले सकेंगे। यह एप भीड़ को संभालने, ज्यादा पैसे वसूलने और विवाद जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद करेगा। इससे यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी। नोएडा के सेक्टर 75 में बने अपार्टमेंट में आग: 12वीं मंजिल पर से उठ रहीं लपटें; खाली कराए गए फ्लैट्स नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी के एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मौके पर कई फायर ब्रिगेड टीमें मौजूद हैं। फ्लैट की 12वीं मंजिल की बालकनी से आग की लपटें और धुआं निकल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पूरी बिल्डिंग और आसपास की बिल्डिंग्स को भी खाली करा लिया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (49) का शव गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनकी बहन ने बताया कि सुबह से उनका फोन नहीं लग रहा था। फ्लैट बाहर से बंद मिलने पर उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो देवोस्मिता मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है। दिल्ली मेयर के ईमेल पर बम धमाके की धमकी, पुलिस जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर गुरुवार को धमकी भरा मैसेज आया। ईमेल में दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में विस्फोट होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मेयर ऑफिस सहित पूरी इमारत, कॉमन एरिया और पार्किंग की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की तकनीकी टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे अफवाह फैलाने की कोशिश माना जा रहा है। बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास गिरफ्तार, मेसी इवेंट विवाद से जुड़ा मामला पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरन पाल नामक व्यक्ति की शिकायत पर न्यू अलीपुर थाने में दर्ज मामले में उनका नाम सामने आया था। पुलिस ने उन्हें साहापुर कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब लियोनेल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर-कोलकाता एडिशन' के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता ने पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है। दत्ता ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2025 में कोलकाता में आयोजित मेसी के कार्यक्रम के दौरान उनसे बड़ी संख्या में कॉम्प्लिमेंट्री टिकट, एक्रेडिटेशन कार्ड और वीआईपी पास देने का दबाव बनाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 दिन पुरानी शिवकुमार कैबिनेट से मंत्री का इस्तीफा:पसंदीदा विभाग न मिलने से नाराज; कर्नाटक CM बोले- चिंता की बात नहीं, मामला सुलझा लेंगे
    Next Article
    एमपी-यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश, राजस्थान में ओले:सड़कों पर पेड़ गिरे, कई जगह गाड़ियां दबीं; आज 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment