Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी-यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश, राजस्थान में ओले:सड़कों पर पेड़ गिरे, कई जगह गाड़ियां दबीं; आज 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    13 hours ago

    1

    0

    देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। मध्य प्रदेश के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से तूफान आया। इससे कई इलाकों में 80 से ज्यादा पेड़ गिरे। उत्तर प्रदेश के भी 12 शहरों में बारिश हुई, नोएडा में भी दोपहर बाद तेज हवाओं के कारण 400 पेड़ उखड़ गए। पेड़ गिरने कई जगह गाड़ियां दब गईं। रास्ते घंटों जाम रहे। राजस्थान के जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। श्रीगंगानगर में ओले गिरे। दिल्ली-एनसीआर में भी खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। इधर, हरियाणा के फरीदाबाद में फ्लाईओवर बनाने लगाई गई क्रेन तेज हवाओं के कारण पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। मौसम विभाग ने देश के 27 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून: गर्मी खत्म नहीं हुई, राजस्थान के 11 जिलों में पारा 40°C पार राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ जिलों में अभी भी गर्मी के तेवर कम नहीं हुए हैं। राजस्थान के 11 जिलों में गुरुवार को पारा 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानर में पारा 44°C से ज्यादा रहा। राज्यों में मौसम का हाल… 1. मध्य प्रदेश: भोपाल में आंधी-बारिश से 80 पेड़ गिरे, 45 जिलों में आज भी अलर्ट मध्य प्रदेश में प्री मानसून के चलते पिछले दो दिन से प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में गुरुवार शाम करीब 70kmph की रफ्तार के साथ आंधी चली और बारिश हुई। करीब 80 पेड़ गिर गए। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत करीब 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थान: जयपुर में रातभर बारिश, भरतपुर में आंधी से एक की मौत; आज 22 जिलों में अलर्ट राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो गई। जयपुर में गुरुवार रात रुक-रुककर बारिश होती रही। भरतपुर में आंधी के कारण एक घर की दीवार ढह गई। एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बारिश, 38 जिलों में अलर्ट आज यूपी के 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट है। लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में शुक्रवार सुबह से बारिश हुई। मानसून 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यह 22 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी बिहार के पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया सहित 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 5. हरियाणा: 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी हरियाणा के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 2 से 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 6. उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में चलती गाड़ियों पर पेड़ गिरे उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत शामिल हैं। देहरादून में चलती गाड़ियों पर पेड़ गिरे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, राहुल भी साथ थे
    Next Article
    DMK 8 जून को I.N.D.I.A. की बैठक शामिल नहीं होगी:उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने धोखा दिया; 20 साल का गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment