Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:PM मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की

    14 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा देश का गौरव है और हमेशा राष्ट्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है। PM मोदी ने कहा कि लोग हर घर तिरंगा आंदोलन में उत्साह से भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को फिर मजबूत करें। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कही। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुई थी। इसके बाद यह हर साल होने वाला राष्ट्रीय अभियान बन गया है। हर स्वतंत्रता दिवस पर करोड़ों नागरिक स्वेच्छा से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले लेजर लाइट से पायलट का ध्यान भटका, फ्लाइट हवा में चक्कर लगाती रही कुआलालंपुर से 159 यात्रियों को लेकर आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट को रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल, पायलट का ध्यान एक लेजर बीम की वजह से भटक गया था। फ्लाइट को शनिवार रात 11.20 बजे लैंड करना था, लेकिन जब प्लेन रनवे से लगभग 8 नॉटिकल मील दूर था, तो पायलट ने मध्यमग्राम-बारासात की तरफ से कॉकपिट की ओर आती एक तेज लेजर बीम देखी। रात करीब 11.25 बजे सुरक्षित लैंड कर गया और सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित थे। पायलट पहले भी टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान लेज़र बीम से अपनी नज़र पर असर पड़ने की शिकायत कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 20 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी, UAPA के तहत कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 20 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई UAPA मामले की जांच के तहत की गई। पुलिस ने जिन घरों की तलाशी ली, वे प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों से संबंधित बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में दूध ₹2 प्रति लीटर महंगा, 11 अगस्त से नई कीमतें लागू महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत ₹2 प्रति लीटर बढ़ जाएगी। यह फैसला मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने लिया है। नई दरें 11 अगस्त से पूरे राज्य में लागू होंगी। दूध उत्पादकों का कहना है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी डेयरी किसानों के हितों की रक्षा के लिए की गई है। वहीं, सरकार का कहना है कि किसानों और उपभोक्ताओं, दोनों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले महीने केंद्र सरकार ने संसद में कहा था कि दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार के मुताबिक, दूध की कीमतें आगे भी सहकारी समितियां और निजी डेयरियां बाजार की स्थिति के आधार पर तय करेंगी। अमित शाह दो दिन के पुडुचेरी दौरे पर, सीएम रंगासामी ने स्वागत किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन और अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पुडुचेरी सरकार के अन्य सदस्यों ने भी लोक निवास पहुंचने पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान शाह के कई कार्यक्रमों में शामिल होने और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इससे पहले शनिवार शाम अमित शाह ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। उन्होंने X पर लिखा, “मैंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। मैंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे देश के हर नागरिक को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।” महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ी पुणे में 8 अगस्त को हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी। दूध की नई कीमतें मंगलवार से लागू होने की बात कही गई है। एसोसिएशन के मुताबिक, संशोधित कीमतें 11 अगस्त से लागू की जाएंगी। यह फैसला मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के ने की। एसोसिएशन ने बताया कि डीजल की कीमत 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। इसके अलावा पैकेजिंग का खर्च करीब 30% बढ़ा है। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी की गाड़ी से टकरा कर युवक की मौत जम्मू में शनिवार को डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी के काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शहर के बाहरी इलाके गंग्याल में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था, तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बिहार निवासी भारत के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में भारत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे वाहन के ड्राइवर और साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन कथित तौर पर डिप्टी CM के काफिले का हिस्सा था। काफिला डिप्टी CM को उनके नजदीकी ठिकाने पर छोड़ने के बाद जम्मू लौट रहा था। घटना के बाद संबंधित पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। आरजी कर रेप केस के दो साल होने पर बंगाल के सभी अस्पतालों में दो मिनट का मौन पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अपने अधीन सभी संस्थानों को 9 अगस्त को दो मिनट का मौन रखने का निर्देश दिया है। यह मौन आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुईं पोस्टग्रेजुएट प्रशिक्षु डॉक्टर की याद में रखा जाएगा। विभाग के 8 अगस्त को जारी नोटिस के मुताबिक, सभी संस्थान सुबह 11 बजे से 11:02 बजे तक मौन रखेंगे। यह दिन आरजी कर मामले को दो साल पूरे होने का है। नोटिस में लिखा है, “पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियंत्रण वाले सभी संस्थानों से 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से 11:02 बजे तक ‘अभया’ की याद में 2 मिनट का मौन रखने का अनुरोध किया जाता है।” आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का बलात्कार और हत्या का मामला 9 अगस्त 2024 का है। उस दिन अस्पताल परिसर के एक सेमिनार रूम में 31 साल की पोस्टग्रेजुएट प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा:सरकार ने 50% मांगे मानी; JPSC-PT रद्द करने पर सहमति, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, कल विधानसभा का घेराव
    Next Article
    CJI को यूनिवर्सिटी इवेंट में चीफ गेस्ट बनाने का विरोध:हैदराबाल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र बेरोजगारों को कॉकरोच कहने से नाराज; बोले- फैसले पर विचार करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment