Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा:सरकार ने 50% मांगे मानी; JPSC-PT रद्द करने पर सहमति, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, कल विधानसभा का घेराव

    14 hours ago

    1

    0

    झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई, जिसमें सरकार ने छात्रों की करीब 50% मांगें मान लीं। छात्रों के मुताबिक, JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार ने सहमति जता दी है। हालांकि, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। मामले की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी। इधर, छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। सोमवार (10 अगस्त) को शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव की तैयारी है, जिसके मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोकसभा का चुनाव लड़ चुके देवेंद्रनाथ महतो और छात्र गुट, दोनों ग्रुप से सरकार ने बात की। इसमें छात्रों के 6 सदस्य शामिल थे। अब तक हुई शुक्रवार और शनिवार की दो राउंड की बातचीत बेनतीजा रही थी। इसी बीच JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज सीएम बोले- हमने चोरी पकड़ ली है…छात्रों को न्याय मिलेगा 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत रविवार सुबह 3 बजे बिगड़ गई। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बैठक के दौरान अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात की। मंत्रियों ने देवेंद्र से कहा कि उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी और वे भूख हड़ताल खत्म कर दें। वहीं, देवेंद्र ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक मांगें लिखित रूप में पूरी नहीं होतीं, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इधर, आदिवासी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर हमारे नौजवान अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं, वे हमारी सरकार की गतिविधियों की वजह से ही हिम्मत जुटा पाए हैं। उन्होंने कहा, “छात्र आंदोलन करें और अपने हक-अधिकार मांगें, क्योंकि हमने चोरी पकड़ ली है। नौजवानों को न्याय भी मिलेगा और जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन्हें कठोर से कठोर दंड भी दिया जाएगा।” विधायक बोले- सरकार जानती है, दोषी कौन हैं JLKM विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज रविवार को एक दिन का उपवास कर रहे हैं। विधायक जयराम महतो ने कहा, 'विधानसभा सदस्य होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और ये भूख हड़ताल कम से कम 1% अतिरिक्त दबाव तो बना ही सकती है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि दोषी कौन हैं। ये कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है। लाखों रुपए में सीटें बेची जा रही हैं। ये असंभव है कि कोई मामूली अधिकारी या सामान्य व्यक्ति अकेले इतनी बड़ी रकम पचा सके। इसमें शक्तिशाली लोग शामिल हैं और इस बात का डर बना हुआ है कि पर्दे के पीछे से वे बेनकाब न हो जाएं। अनशनकारियों का वजन घटा हैः डॉक्टर डॉक्टर एपी सिन्हा के नेतृत्व में रांची सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. एपी सिन्हा ने बताया कि छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने अभी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते हमने मौके पर ही जरूरी ट्रीटमेंट किया है। सुप्रीम कोर्ट में PIL दर्ज JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह के मुताबिक, यह याचिका राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में चार मांगें पूरी करने की अपील की है। वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा। ये भी पढ़ें आंदोलनरत छात्रों की मदद के लिए बढ़े हाथ:दुकान के लिए बनाई 250 प्लेट बिरयानी स्टूडेंट्स को खिलाई, छात्रा ने पॉकेट मनी से बांटे समोसे छात्रों के आंदोसन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई:मेरे लिए पद जरूरी नहीं था, पीएम मोदी से चर्चा के बाद इस्तीफा दिया
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:PM मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment