Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में DTC बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 1 की मौत, 4 घायल, महिला ड्राइवर चला रही थी

    15 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महिला ड्राइवर ने शनिवार को लापरवाही से दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:15 बजे आनंद पर्वत बस स्टैंड के पास टी-पॉइंट पर हुआ। बस ने दो स्कूटर, एक मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और एक साइकिल रिक्शा को टक्कर मारी। मृतक की पहचान दिल्ली के रानीखेड़ा निवासी अतुल भारद्वाज (40) के रूप में हुई है। वह स्कूटर पर सवार थे, तभी बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली-दुबई एमिरेट्स फ्लाइट से टकराया पक्षी, उड़ान में देरी दिल्ली से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 पक्षी से टकराने के बाद लेट हो गई। फ्लाइट को दिल्ली से शाम 4:25 बजे उड़ान भरनी थी। ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी, 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया। यह मामला भाजपा आईटी सेल के सदस्य विकास पांडे ने दायर किया था। उन्होंने राठी पर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो के जरिए मानहानि करने का आरोप लगाया है। अदालत ने यह आदेश तब दिया, जब समन पहुंचाने गए कर्मचारी ने बताया कि राठी के घर पर ताला लगा था। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार है।इससे पहले 12 अक्टूबर को अदालत ने राठी के गुरुग्राम स्थित घर पर दोबारा समन भेजने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता के वकील समक्ष शर्मा ने बताया था कि राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने भारत आए थे। अदालत के मुताबिक, राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था। फडणवीस बोले- गैर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार गिराना चाहता है विपक्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को विपक्ष पर केंद्र सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में नहीं आ सकता। इसलिए वह चुनावी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध कर रहा है। मुंबई में X पर पोस्ट करते हुए फडणवीस ने कहा कि SIR का विरोध सिर्फ बहाना है। विपक्ष का असली मकसद ‘रेजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन है। यह विवाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को ‘रेजीम चेंज’ से जोड़ने वाली टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ। BJP और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। दिल्ली में DTC बस ने लोगों को टक्कर मारी; एक की मौत, 2 से 3 लोग घायल दिल्ली में DTC बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2-3 लोग घायल हुए हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि बस एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद एक स्कूटी अब भी बस के नीचे फंसी हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर गोलीबारी जारी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। सैनिकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इलाके में गोलीबारी जारी है और सुरक्षा बलों का ऑपरेशन चल रहा है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कॉलरशिप में आधार जरूरी; जिनके पास नहीं, उनका कार्ड बनवाने में मदद की जाएगी सरकार ने PM CARES for Children योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप (कक्षा 1 से 12) के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। यानी बच्चे को आधार से पहचान बतानी होगी। लेकिन सरकार ने साथ में यह भी साफ कहा है कि अगर किसी बच्चे के पास आधार नहीं है या उसका आधार वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तो भी उसे स्कॉलरशिप से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेजों से पहचान और माता-पिता से रिश्ता साबित करके मदद दी जाएगी, और विभाग खुद उसका आधार बनवाने में मदद करेगा। सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कोई भी शिकायत कर सकता है सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि आम नागरिक, चुनाव हलफनामों में गलत जानकारी देने या महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने वाले निर्वाचित उम्मीदवारों के खिलाफ 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम' (RoP Act) के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि 'दंड प्रक्रिया संहिता' (CrPC) की धारा 195 के तहत लगाई गई पाबंदियां, ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करने के रास्ते में नहीं आएंगी। अंकिता के माता-पिता CBI से मिले, पूर्व विधायक के नार्को टेस्ट की मांग अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को उसके माता-पिता ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की मांग की। सनावर ने बातचीत के ऑडियो-वीडियो जारी किए थे, जिनमें एक ‘वीआईपी’ की भूमिका का दावा था। सीबीआई के विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। राष्ट्रपति ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया। वे 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे। तलाक के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत तलाक के सभी तरीकों के लिए एकसमान प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश बनाने की मांग पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब मांगा। कोर्ट ने याचिका को तलाक-ए-हसन को चुनौती देने वाली लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया। तलाक-ए-हसन में पति 3 माह तक हर माह 1 बार तलाक बोलता है। याचिका में तलाकशुदा महिलाओं व बच्चों को आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा की भी मांग की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत:2 की हालत गंभीर; महिला ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा और 3 दोपहिया वाहनों को रौंदा
    Next Article
    उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड:राजस्थान में तापमान 6°C गिरा; लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment