Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड:राजस्थान में तापमान 6°C गिरा; लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख लोग प्रभावित

    15 hours ago

    1

    0

    हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश में शनिवार सुबह का तापमान 9°C दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले तक यह 17.7°C था। राजस्थान में बारिश ने सुबह-शाम सर्दी बढ़ा दी है। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। सबसे कम तापमान अलवर में 27 डिग्री रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। फैजुल्लागंज इलाके की 3 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। गोमती का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन घरों में 21वें दिन भी पानी भरा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर यूपी: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में मौसम में तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद आज 17 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 6 डिग्री तक गिरा पारा, माउंटआबू से ठंडा अलवर राजस्थान में बारिश ने सुबह-शाम सर्दी बढ़ा दी। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह-रात हल्की ठंड, कई जिलों में दिखेगा कोहरा बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर आज सभी पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन और घूमने के लिए घरों से निकलेंगे। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के 3 जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में DTC बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 1 की मौत, 4 घायल, महिला ड्राइवर चला रही थी
    Next Article
    राहुल ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत का VIDEO शेयर किया:कहा- इनके साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक, यह आवाज दबाने की साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment