Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में चलती रोडवेज बस का ड्राइवर बेहोश:कानपुर में नाले पर चढ़ी बस, ई-रिक्शा लोडर को मारी टक्कर; 24 यात्री बाल-बाल बचे

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भीषण गर्मी के बीच चलती रोडवेज बस का ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया। चालक के नियंत्रण खोते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले पर चढ़ गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा लोडर को टक्कर मारते हुए होटल के सामने जाकर रुक गई। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री बाल-बाल बच गए। घटना बिधनू थाने से करीब 50 मीटर दूरी पर हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधनू भेजा, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। महोबा डिपो की बस झकरकटी जा रही थी महोबा डिपो की रोडवेज बस गुरुवार दोपहर यात्रियों को लेकर कानपुर के झकरकटी बस अड्डे की ओर जा रही थी। बस जैसे ही बिधनू थाना पार कर आगे बढ़ी, ड्राइवर आशाराम (32) निवासी जिसरामऊ, महोबा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह स्टीयरिंग पर ही बेहोश हो गया। चालक के बेहोश होते ही बस हाईवे किनारे बने नाले पर चढ़ गई और अन्नपूर्णा होटल के सामने रखी बेंच से टकराने के बाद सामने से आ रहे कोल्ड ड्रिंक लदे ई-रिक्शा लोडर से जा भिड़ी। ई-रिक्शा चालक घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार हादसे में ई-रिक्शा चालक अश्वनी को मामूली चोटें आईं, जबकि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित रहे। हादसे के दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला। बस कंडक्टर रितेश कुमारी ने बताया कि रास्ते में ड्राइवर पूरी तरह सामान्य था और किसी तरह की परेशानी नहीं थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने दूसरी बस से रवाना किए यात्री पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। वहीं ड्राइवर का इलाज सीएचसी बिधनू में कराया गया। शुरुआती तौर पर भीषण गर्मी और लू के कारण चालक की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद चालक को अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफसरों के सामने टावर से कूदा युवक, मौत:जौनपुर में सरकारी गाड़ी से लेकर भागे अधिकारी, खेत पर रास्ता बनने से परेशान था
    Next Article
    आगरा जोन ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ का ट्रांसफर:एसके भगत को मिली कमान, अभी लखनऊ में थे तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment