Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के बड़वापुर हनुमान मंदिर में 12 अक्टूबर से रामकथा:अष्टमी पर 551 कन्याओं का होगा पूजन, 3 साल से हो रहा आयोजन

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही के ज्ञानपुर मुख्यालय से सटे बड़वापुर हनुमान मंदिर में 12 अक्टूबर से रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र के पहले दिन से लगातार नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होगी। आयोजकों के मुताबिक, इस साल कार्यक्रम को पिछले वर्षों की तुलना में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। रामकथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे आचार्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज सुनाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी समाजसेवी और युवा नेता उत्कर्ष त्रिपाठी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। अष्टमी पर 551 कन्याओं का होगा पूजन नवरात्र की अष्टमी पर 10 वर्ष तक की 551 कन्याओं का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया जाएगा। इसके बाद कन्याओं को उपहार भेंट किए जाएंगे और उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा। आयोजन में कन्या पूजन को विशेष रूप से शामिल किया गया है। ऊर्जा मंत्री और भोजपुरी स्टार समेत कई लोगों को निमंत्रण उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे और भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उनके अनुसार, सभी ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन और शिवम शुक्ला भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में तड़के 3:30 बजे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ और हाथ में लगी गोली, चार पहिया वाहन से पहुंचे थे हमलावर, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
    Next Article
    अमरोहा में नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगी मन्नतें, घरों में भी हुई घट स्थापना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment