Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में ईद-उल-फितर नमाज का समय तय:रुअते हेलाल कमेटी ने बैठक कर लिया फैसला, 20 या 21 मार्च को ईद

    19 hours ago

    1

    0

    भदोही में ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय करने के लिए रविवार को नगर के कल्लन शाह तकिया स्थित जामा मस्जिद में रुअते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के सदर और मस्जिद के पेश इमाम हाफिज हाजी परवेज उर्फ अच्छे मियां ने नमाज का वक्त मुकर्रर किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि चांद 19 मार्च को दिखाई देता है, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। अन्यथा, यह त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। नगर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के समय निर्धारित किए गए हैं। अजीमुल्लाह चौराहे वाली ईदगाह में पहली जमाअत हाफिज हाजी परवेज उर्फ अच्छे मियां सुबह 7:00 बजे और दूसरी जमाअत हाफिज रेहान सुबह 7:45 बजे अदा कराएंगे। रेलवे स्टेशन रोड ईदगाह में हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी सुबह 7:00 बजे, सिविल लाइन पवार हाउस के पास ईदगाह में हाफिज फहद अत्तारी सुबह 7:30 बजे, ईदगाह चौरी रोड पर हाफिज तबरेज अहमद सुबह 7:30 बजे नमाज अदा कराएंगे। इसके अतिरिक्त, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन आलमपुर में हाफिज अशफाक रब्बानी सुबह 7:15 बजे, ईदगाह घमहापुर में हाफिज अली रजा सुबह 7:15 बजे, ईदगाह फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कारी नजीर सुबह 7:00 बजे नमाज अदा कराएंगे। मस्जिद रौजा गाजी मियां मर्यादपट्टी में हाफिज शाहिद रजा सुबह 7:00 बजे और दूसरी जमाअत हाफिज रियाज सुबह 7:45 बजे नमाज अदा करेंगे। मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड पर हाफिज शमशाद सुबह 7:15 बजे नमाज-ए-ईद-उल-फितर अदा कराएंगे। मस्जिद गोरियाना मोहल्ला में कारी गुलाम महमूद हबीबी सुबह 7:30 बजे, मस्जिद इत्तेहाद बाई पास शहाबाबाद में हाफिज महमूद अयाज सुबह 7:15 बजे, मोहम्मदी मस्जिद काजीपुर में हाफिज परवेज सुबह 7:15 बजे और मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार में हाफिज साजिद सुबह 7:10 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा करेंगे। जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह पर नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी। इस अवसर पर हाफिज अशफाक रब्बानी, हाफिज हसनैन अंसारी, हाफिज अली रजा, हाफिज शहजाद, हाफिज रेहान, हाफिज शमशाद, हाफिज गुलाम मुस्तफा, हाफिज फहद, हाफिज अहमद रजा, हाफिज असहाब, हाफिज अब्दुल माबूद, हाफिज अख्तर अंसारी, हाजी एहतेशाम सिद्दिकी, हामिद अंसारी, असद अयूब, जमील अंसारी, डॉ. रियाज अहमद दल्लू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी:CCTV में कैद हुआ युवक, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराई FIR
    Next Article
    योगी सरकार की मंशा पर महोबा प्रशासन सख्त:गैस एजेंसी के स्टॉक की जांच, होम डिलीवरी सुधारने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment