Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में पुलिस मुठभेड़ में 5000 का इनामी गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे, तमंचा बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने कोइरौना थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद 5000 रुपये के इनामी बदमाश संदीप यादव उर्फ आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके दो अन्य साथियों, जय प्रकाश यादव और एक अपचारी को भी पकड़ा गया है। यह मुठभेड़ बुधवार रात 11 फरवरी 2026 को करीब 00:35 बजे कोइरौना थाना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान भेलसी रोड स्थित टीवीएस एजेंसी पैघा के पीछे हुई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने वांछित अभियुक्त संदीप यादव को उसके साथियों के साथ घेर लिया। अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदीप यादव उर्फ आशीष यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीग भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। गिरफ्तार संदीप यादव उर्फ आशीष यादव पुत्र दधीचि निवासी बिलारी, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज पर भदोही और प्रयागराज सहित विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना कोइरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/2025 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित था और उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्तों के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पेचकस, एक पिलास, एक चाकू और एक यामाहा मोटरसाइकिल (नंबर UP 70 CM 4051) बरामद की गई है। पुलिस अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और उनकी अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक पर हमला, VIDEO:लाठी-बेल्ट से पीटा, ईंट मारी; मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    कारोबारी का दावा झूठा-शिवम चला रहा था लेम्बोर्गिनी कार:पुलिस को जांच में मिले 5 बड़े साक्ष्य, आज कोर्ट में होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment