Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की:ABVP ने कहा-चीफ प्रॉक्टर धरने से डरे, उनका और यूनिवर्सिटी प्रशासन का पुतला फूंका

    1 day ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर के दो पुतले फूंके। पुतला दहन को देखते हुए मौके पर सुरक्षाकर्मियों के साथ PAC के जवान तैनात किए गए थे। छात्र जब पुतला लेकर केंद्रीय कार्यालय के बाहर पहुंचे तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड के दो सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, छात्र पुतला दहन करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराईं। कुलपति के सामने छात्रों ने की नारेबाजी विरोध प्रदर्शन के दौरान शाम करीब पांच बजे छात्र जी गेट के सामने धरने पर बैठे थे। इसी दौरान कुलपति वहां से निकले। छात्रों ने कुलपति को घेरने या उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार करने के बजाय दूर से ही नारेबाजी की और अपनी मांगें पूरी करने की अपील की। छात्रों ने कहा कि वे चाहते हैं कि कुलपति उनकी बात सुनें और उनकी मांगों पर कार्रवाई करें। छात्रों का कहना था कि इतने दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांगों के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं हुई है। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों के छात्र भी शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की कई मांगें ABVP कार्यकर्ता पुनीत मिश्रा ने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांग विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि परिसर में कई स्थानों पर डार्क स्पॉट हैं, जहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित और सक्रिय करने की मांग भी की गई है। पुनीत मिश्रा ने चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि आधी रात को हॉस्टलों में छापेमारी की जाती है और छात्रों को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्र इस तरह की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट व्यवस्था बनानी चाहिए। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ छात्रों के खिलाफ कमेटी गठित कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने ऐसी कमेटियों को समाप्त करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि छात्र हित और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। ‘मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’ ABVP इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि छात्र पिछले 11 दिनों से केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय का कोई बड़ा अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा जो भी अधिकारी यहां आ रहा है, वह हमारी मांगों को पूरा किए बिना धरना समाप्त करने की बात कह रहा है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमारी जो मांगें हैं, जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने तथा चीफ प्रॉक्टर से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग को लेकर है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरना जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में BJP प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया:कमिश्नरी गेट पर रोका, प्रमोद मिश्रा बोले-जाने दो, मुहूर्त निकल रहा है
    Next Article
    बाइक चालकों ने खरीदा हेलमेट:बिजनौर में पुलिस ने चालान की जगह हेलमेट पहनने को किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment