Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में सेंट्रल ऑफिस पहुंचे दिव्यांग छात्र, जमकर नारेबाजी:छात्रावास आवंटन के अनियमितता पर प्रदर्शन, गेस्ट चार्ज पर आपत्ति

    1 day ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सेंट्रल ऑफिस पर गुरुवार को दिव्यांग विद्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें सेंट्रल ऑफिस के मेन गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया गया। दृष्टिबाधित छात्रों ने आंदोलन को लीड किया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों की मांग थी कि जिन छात्रावासों में रूम खाली हैं उन्हें दिव्यांग छात्र को बिना किसी शर्त के जब तक उन्हें आवंटन नहीं होता दिया जाए। फिलहाल मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत किया। छात्रों ने एक सप्ताह में विसंगतियां दूर करने की मांग की है। 2014 की नियमावली की जाए लागू प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग छात्र ने बताया - हम पिछले कई वर्षों से दिव्यांग विद्यार्थी छात्रावास आवंटन नियमावली 2014 के उल्लंघन की शिकायत करते आए हैं। लेकिन समय का कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस नियमावली के अनुसार 40% से 100% तक दृष्टिबाधित विद्यार्थियों एवं 70% से अधिक दिव्यांगता वाले अन्य विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटन अनिवार्य है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पत्राचार जिम्मेदारों से किया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएसडब्ल्यू से की थी शिकायत पर नहीं है समाधान दिव्यांग शोध छात्र राहुल कुमार यादव ने आगे बताया - छात्रावास का आवंटन न होने पर छात्रों को इधर उधर भटकना पड़ता है। विडंबना यह है कि विभिन्न छात्रावासों में खाली पड़े कमरों को प्रशासन गेस्ट चार्ज पर देने को तैयार है। पर भटक रहे दिव्यांग विद्यार्थियों को आधिकारिक आवंटन करने को तैयार नहीं है। हमारी मांग है कि नव प्रवेशियों को हड़ताल में रहने के लिए जो गेस्ट चार्ज लिया जा रहा है उसे वापस किया जाए। हम लोगों ने इस बाबत डीएसडब्लू ( छात्र अधिष्ठाता) से भी शिकायत की पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। 8 सितंबर को दिया था प्रार्थना पत्र प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग छात्रों ने बताया हम लोग ने इस समस्या के संबंध में बीती 8 सितंबर को संयुक्त कुलसचिव एवं दिव्यांगता प्रकोष्ठ प्रमुख को प्रार्थना पत्र सौंपकर 24 घंटे में नियमावली के अनुपालन हेतु लिखित रूप में तिथि निर्धारित की जाए ।जिन विद्यार्थियों को छात्रावास नहीं मिला है, उन्हें खाली कमरों में रहने की अनुमति दी जाए और नए विद्यार्थियों से लिया जा रहा गेस्ट चार्ज वापस किया जाए। की मांग की थी पर कोई आश्वासन नहीं मिला आज तक।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:बहन को बुलाने गई युवती के साथ किया था रेप, पिता ने दी तहरीर
    Next Article
    सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट में काम के क्रम पर सवाल:क्वार्सी थाने से मीनाक्षी पुल तक सड़क लगभग तैयार, पहले सड़क बनाई, अब उसी को काट रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment