Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने SE कार्यालय घेरा:हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं; अभद्रता के आरोप में कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिला किसानों ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अधीक्षण अभियंता (SE) कार्यालय का घेराव किया। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर कार्यालय पहुंचीं और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले प्रदर्शन के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई थी, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। घंटों बिजली गुल रहने से खेती प्रभावित प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिला किसान नेत्री रीता सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे खेती के साथ घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। पिछले प्रदर्शन में अभद्रता का आरोप महिला किसानों ने कहा कि पिछले प्रदर्शन के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई थी। इसकी शिकायत के बावजूद अब तक संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। महिलाओं के घेराव के दौरान कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी रीता सिंह ने चेतावनी दी कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जल्द नहीं सुधारी गई और पिछले प्रदर्शन में अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो महिला किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे घरवाले अब मुझे ढूंढने की कोशिश न करें':फर्रुखाबाद में युवक ने सुसाइड नोट छोड़ गंगा में लगाई छलांग, पिता से 100 रुपए लेकर निकला था
    Next Article
    सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज बारिश,:कई इलाकों में जलभराव, रात को भी बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment