Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज बारिश,:कई इलाकों में जलभराव, रात को भी बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे से बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश हुई। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में करीब 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई लोग छाता लेकर आते-जाते नजर आए। दरियापुर समेत कई मोहल्लों में भरा पानी शहर के दरियापुर, खैराबाद, पलटबाजार, ईदगाह रोड, डिहवा और विवेकनगर समेत कई इलाकों में बारिश के बाद पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अखंडनगर में बारिश से किसानों को राहत अखंडनगर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। सुबह से पड़ रही गर्मी के बाद मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से किसानों को फायदा होगा और खेतों में नमी बढ़ेगी। कूरेभार में आधे घंटे तक तेज बारिश कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं दूबेपुर क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। मोतिगरपुर में भी हल्की बदली छाई रही। अखंडनगर में रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर जारी रहा, हालांकि बारिश के बावजूद उमस और गर्मी बनी रही। 3 से 6 बजे तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिमोत्तर दिशा से 4 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इनकी अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 86 से 89 प्रतिशत और बादल छाए रहने की संभावना 100 प्रतिशत है। वायुदाब 992 से 993 एचपीए के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में करीब 1.8 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। इस अवधि में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने SE कार्यालय घेरा:हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं; अभद्रता के आरोप में कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सपा नेता पर मुकदमा दर्ज होने से पार्टी नाराज:मिर्जापुर में सड़क की मांग को लेकर जेन अल्फा स्टूडेंट्स के साथ किया था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment