Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काबा गाने वाली सायोनी घोष पर एक करोड़ का इनाम:यूपी भाजपा नेता ने की घोषणा; टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

    17 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सायोनी घोष ने यूपी के एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा- मैं यह देखकर हैरान हूं कि सिकंदराबाद से नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने घोषणा की है कि मेरा सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। सायोनी घोष ने सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान पर सवाल उठाया। कहा- क्या किसी महिला सांसद के सिर काटने पर इनाम घोषित करना ही ‘न्यू भारत’ में महिलाओं का सम्मान है? चुनाव के समय महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व की बात करने वाली भाजपा अब इस मामले पर चुप क्यों है? क्या यही न्यू भारत का ‘नारी शक्ति वंदन’ है? वहीं, एक करोड़ का इनाम घोषित करने वाले नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा- मैं भोलेनाथ का भक्त हूं और अपने बयान पर कायम हूं। किसी को भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है। पहले सयानी घोष का पूरा बयान पढ़िए- मैं यह देखकर हैरान हूं कि सिकंदराबाद के एक नगर पालिका चेयरमैन ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की है कि मेरा सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यह धमकी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। मीडिया में भी इसकी खबरें आई हैं। माननीय नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ओम बिरला और नितिन नवीन से मेरा सवाल है- क्या BJP शासित राज्य में, BJP के ही जनप्रतिनिधि द्वारा एक महिला और मौजूदा सांसद का सिर कलम करने के लिए इनाम घोषित करना ही 'नए भारत' में 'नारी शक्ति वंदन' का असली मतलब है? जहां एक तरफ BJP के शीर्ष नेतृत्व (जिसमें पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री भी शामिल हैं) ने महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया था। वहीं अब एक चुनी हुई महिला प्रतिनिधि को उनकी ही पार्टी के सदस्य से जान से मारने की खुली धमकी मिल रही है। क्या बंगाल पुलिस और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर इस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे? यूपी पुलिस और बुलंदशहर पुलिस से मैं उस BJP सदस्य के खिलाफ तत्काल कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की मांग करती हूं, जो दिनदहाड़े मेरी हत्या के लिए लोगों को उकसा रहा है। मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। आप सब निश्चिंत रहें, मैं संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगहों पर अपनी असहमति की आवाज उठाने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करती रहूंगी। किसी के दबाव में आकर चुप नहीं बैठूंगी। अब भाजपा नेता और सिकंराबाद चेयरमैन की बात- हमारी ना तो उनसे कोई जान-पहचान है और न ही उनके प्रति कोई दुर्भाव है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करता हूं कि किसी भी देवी-देवता पैगंबर को कोई भी अपशब्द न कहें। अगर कोई अपशब्द कहता है, तो लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। किसी भी देवी-देवता, किसी भी धर्म के वंशज के खिलाफ कोई भी असभ्य भाषा का प्रयोग न करें। कोई गलत भाषा का प्रयोग न करें। हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। देश तो कानून से चलता है। किसी के वंशजों को बुरा नहीं कहिए। नहीं तो इस तरह की प्रतिक्रियाएं ही आएंगी। अब जानिए पूरा मामला- हिंदू संगठनों का आरोप है कि सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं। इसी मुद्दे पर सिकंदराबाद में विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने टीएमसी कांग्रेस सांसद का सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। प्रदर्शन के दौरान मंच से प्रदीप दीक्षित ने कहा था- 3100 किमी तक यह प्रचारित कर दो कि जो भी व्यक्ति सायोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ का नकद इनाम दिया जाएगा। उनके इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से शेयर हुई। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा- मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मां का कटा हाथ लेकर 3 दिन घूमता रहा जवान, रोते हुए कानपुर कमिश्नर से बोला- इंसाफ चाहिए ‘साहब ये मेरी मां का कटा हाथ है। मैं तीन दिन से थाने, चौकी और एडीसीपी से लेकर डीसीपी ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इंसाफ चाहिए।’ यह कहते हुए ITBP जवान विकास सिंह फफक पड़े। सोमवार को विकास पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के पास पहुंचे थे। उन्होंने कमिश्नर को अपनी मां का कटा हाथ दिखाया तो वे सन्न रह गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में MBA छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत:IIMT यूनिवर्सिटी में भड़के छात्र, बहन बोली- सीसीटीवी भी नहीं दिखा रहे
    Next Article
    बिजनौर में बिजली का तार कार पर गिरा, VIDEO:खड़ी स्विफ्ट में लगी आग, दमकल की टीम ने काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment