Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या:जयमाल में पीटा, फिर अस्पताल ले जाते समय 20 लोगों ने गाड़ी घेरकर तोड़फोड़ की

    14 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे शादी समारोह में दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या कर दी गई। जयमाला के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। दूल्हे का भाई बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी नाक पर सूजे से वार कर दिया। परिजन घायल युवक को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी गाड़ी घेर ली। करीब 15-20 लोगों ने पथराव किया। लोहे की रॉड लेकर परिजनों के पीछे दौड़े। किसी तरह युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली शहर क्षेत्र का है। देखिए दो तस्वीरें… जयमाला के दौरान हुआ विवाद मखवाड़ा गांव के रहने वाले अश्वनी (32) एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता अशोक कुमार पश्चिम बंगाल में ITBP में दरोगा हैं। अश्वनी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी है। उनका छोटा भाई ड्राइवर है। अश्वनी अपने ताऊ गजराज के बेटे आकाश की बारात लेकर मखवाड़ा गांव से बकली गांव पहुंचे थे। बारात का स्वागत हीरा बैंक्वेट हॉल में किया गया। सभी रस्में पूरी होने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वॉशरूम में लोगों ने युवक को पकड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूल्हे के परिवार का एक युवक वॉशरूम जाने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव का ई-रिक्शा चालक रवि और कुछ अन्य युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हे के ताऊ के बेटे अश्वनी उसे छुड़ाने पहुंचे। इस दौरान युवकों ने उन्हें भी पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से अश्वनी की नाक पर वार कर दिया। इससे अश्वनी मुंह के बल गिर पड़े। इसके बाद उन्हें गाड़ी से अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, तो हमलावरों ने वाहन को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 युवक फावड़े और लोहे की रॉड लेकर गाड़ी पर हमला करने लगे। किसी तरह परिजन और बाराती अश्वनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी बोले- सूजे से हमला कर युवक की हत्या एएसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया- सूजे से हमलाकर युवक की हत्या की गई है। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। परिजनों से शिकायत ली जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। ------------------------------- ये खबर भी दीजिए… मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा फंदे से लटकी मिली: सुसाइड नोट नहीं मिला, मां-बाप दोनों सरकारी टीचर मुजफ्फरनगर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सोमवार शाम उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। छात्रा का नाम शगुन सैनी (23) था। वह फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी। मां-बाप दोनों सरकारी टीचर हैं। एक भाई है, वह भी एमबीबीएस कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक:2-3 डिग्री तक गिरेगा पारा, 10 शहरों की हवा हुई खराब
    Next Article
    ‘राखी सावंत ने नामर्द कहा इसलिए जान दे दी’:झांसी में दोस्त बोला- शो से लौटने के बाद बोलता नहीं था; एक्ट्रेस को सजा हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment