Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘राखी सावंत ने नामर्द कहा इसलिए जान दे दी’:झांसी में दोस्त बोला- शो से लौटने के बाद बोलता नहीं था; एक्ट्रेस को सजा हो

    5 hours ago

    1

    0

    "लक्ष्मण मेरा पड़ोसी और दोस्त था। उसकी शादी 2010 में हुई थी। शादी से पहले वो सबसे हंसकर बोलता था और खुश रहता था। लेकिन, शादी के बाद उसके घर में झगड़ा होने लगा। पत्नी अपने मायके चली गई और केस कर दिया। इसके बाद वो डिप्रेशन में रहने लगा था। कुछ समय बाद लक्ष्मण अपने घरवालों के साथ राखी सावंत के शो में गया था। वहां राखी सावंत ने लक्ष्मण को नामर्द-नपुंसक कहा। ये शो पूरी दुनिया ने देखा। वहां से आने के बाद लक्ष्मण गुमसुम रहने लगा। किसी से बोलता भी नहीं था। घर में ही घुसा रहता था। कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई थी।" ये बातें दैनिक भास्कर से बातचीत में झांसी के रोहित ने कहीं। उसके पड़ोसी दोस्त लक्ष्मण अहिरवार (24) की झांसी में 2010 में मौत हो गई थी। आरोप था कि राखी सावंत ने अपने शो में नामर्द-नपुंसक कहकर बेइज्जती की। इस वजह से सदमे में उसकी जान चली गई थी। लक्ष्मण की बहन ने कहा- राखी सावंत को सजा होनी चाहिए। 16 साल बाद झांसी की CAW (एफटीसी) कोर्ट ने 16 अक्टूबर को राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानत वारंट (NBW) जारी किया। इस वजह से ये केस दोबारा चर्चा में आ गया है। अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी। पड़ोसी महिला बोली- मां भी रोते-रोते मर गई प्रेमनगर के हंसारी की रहने वाली मुनगी देवी ने बताया- लक्ष्मण मेरे घर से ठीक सामने किराए के घर में रहता था। साथ में उसकी मां और भाई-बहन भी रहते थे। लक्ष्मण सब्जी का ठेला लगाता था। बहुत अच्छा लड़का था। लक्ष्मण की मौत के बाद उसकी मां सावित्री बहुत दुखी रहने लगी थी। हम लोगों से कहा करती थी कि न शादी करते, न हमारा बेटा मरता। शादी ने बेटा छीन लिया। इससे अच्छा वो जिंदगीभर कुंवारा रहता तो सामने तो बना रहता। सावित्री भी अपने बेटे के लिए अंतिम दिनों तक रोती रही। बहन बोली- मेरे भाई को इंसाफ मिलना चाहिए लक्ष्मण की बहन मीना ने बताया- मेरा भाई मां, मामा और मामी को लेकर राखी सावंत के शो में गया था। वहां पर लक्ष्मण की पत्नी ने मामा पर जोर जबरदस्ती का झूठा आरोप लगा दिया। राखी ने भी लक्ष्मण को नामर्द कह दिया। इस वजह से भाई बहुत टेंशन में रहने लगा था। घर पर दुखी रहता था। किसी से बातचीत नहीं करता था। उसने सब्जी का ठेका लगाना भी बंद कर दिया था। कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। बस टेंशन में वो चला गया। लगभग 5 माह पहले मां सावित्री की मौत हो गई। मां हमारे पास ही रहती थी। वो लक्ष्मण की मौत के बाद बहुत रोती थी। अब हम चाहते हैं कि राखी सावंत को सजा होनी चाहिए। राखी सावंत ने शो का 16.04 मिनट का वीडियो पोस्ट किया सोमवार रात को राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर राखी का इंसाफ शो का 16.04 मिनट का वीडियो पोस्ट किया। लिखा- दोस्तों, कृपया 2010 को देखें। यह चैनल और शो बंद हो चुका है। फिर भी ये लोग (लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार के परिवार वाले) मुझ पर क्यों इल्जाम लगा रहे हैं। इस लड़के ने कहा था कि उसकी मौत मेरी या मेरे चैनल की वजह से नहीं हुई। बल्कि इसलिए हुई क्योंकि उसे बुखार था। इसलिए डॉक्टर ने कोर्ट को एक सर्टिफिकेट दिया है। फिर भी, ये लोग मुझे परेशान करना चाहते हैं, क्योंकि मैं भारत के छात्रों और कॉकरोच लोगों का समर्थन कर रही हूं। इसलिए ये लोग मुझ पर केस का इल्जाम लगा रहे हैं। लड़का और मां अब इस दुनिया में नहीं है। मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। इस वीडियो में सारे सबूत मौजूद हैं। अब राखी सावंत के बारे में जानिए ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- ‘राखी सावंत ने नामर्द कहा तो भांजे ने दी जान’: झांसी में मामा बोले- केस कराने वाली बहन मर गई; 16 साल बाद फिर जगी उम्मीद "2010 में हमने भांजे लक्ष्मण की शादी अनीता से कराई थी। करीब 12 दिन बाद ही अनीता मायके चली गई। लेने गए तो नहीं आई। तब अभिनेत्री राखी सावंत ‘राखी का इंसाफ’ शो चलाती थीं। कुछ लोग घर पर आए और बोले कि शो से न्याय मिलेगा और बहू भी आ जाएगी। मैं भांजे समेत परिवार को लेकर शो में गया। वहां राखी ने खूब बेइज्जती की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या:जयमाल में पीटा, फिर अस्पताल ले जाते समय 20 लोगों ने गाड़ी घेरकर तोड़फोड़ की
    Next Article
    बाहुबली राजा भैया ने दिखाया 500 हथियारों का जखीरा, VIDEO:दशहरा पर शस्त्र पूजन किया, भाजपा MLC ने भी मेज पर बिछाए असलहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment