Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP का झंडा उतारते ही गोरखपुर का सियासी समीकरण बदला:भाजपा खेमे में हलचल तेज; संजयन का नाम फाइनल होने से सपाई उत्साहित

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में BJP का झंडा कार से उतारते ही सियासी समीकरण तेजी से बदला गया है। शुक्रवार को सूचना आई की डा. संजयन त्रिपाठी सपा से प्रत्याशी बनाए जा रहे हैं, सभी अचंभित रह गए। एक ओर जहां इस सूचना ने भाजपा के खेमे में हड़कंप मचा दिया, वहीं सपा के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करने लगे। सपा ने जिस कमलेश यादव को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, वो अपने प्रचार में जुटे थे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन 3 सेट में पर्चा भी खरीद लिया और शनिवार को पर्चा दाखिल करने की तिथि भी तय हो गई। इस बीच काफी तेजी से सियासी हालात बदलने लगे। हालांकि सामान्य तौर पर किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि डा. संजयन सपा में जाने जैसा कदम उठाएंगे। इसीलिए सार्वजनिक होने ही इस सूचना ने हड़कंप मचा दिया। जानिए क्या हुआ गुरुवार को गुरुवार को डा. संजयन त्रिपाठी ने दोपहर में पर्चा दाखिल करने के बाद अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा उतार दिया। दर्जनों कैमरों के सामने संजयन ने यह किया। यह वीडियो काफी वायरल भी हुई और इस कार्य को सुर्खियां भी मिलीं। संभवत: ऐसी पहली घटना थी कि इस तरह से किसी नेता ने भाजपा का झंडा सार्वजनिक रूप से अपनी गाड़ी से उतारकर किनारे कर दिया। इसके बाद शाम तक यही बात चलती रही कि संजयन निर्दल चुनाव लड़ेंगे। शाम को संजयन त्रिपाठी से सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बात की। बातचीत लखनऊ हो रही थी। डा. संजयन को चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से संपर्क करने को कहा गया। उनसे भी गुरुवार को बात हो गई। उनके जरिए मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा और टिकट की बात भी लगभग फाइनल हो गई। अब डा. संजयन को सपा प्रमुख से मिलवाने और आधिकारिक तौर पर ज्वाइनिंग करवाने की बारी थी। विनय शंकर तिवारी उन्हें लेकर लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंच गए। इसी बीच पहले से घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव को तत्काल लखनऊ बुला लिया गया। शाम 6 बजे कमलेश यादव की मौजूदगी में डा. संजयन त्रिपाठी को लेकर औपचारिक घोषणा करने का निर्णय लिया गया था। मीडिया को भी बुलाया गया था लेकिन कमलेश यादव को लखनऊ पहुंचने में देरी हो गई, जिससे आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। डा. संजयन, विनय शंकर तिवारी, कमलेश यादव लखनऊ में ही रुके हैं। चर्चा है कि डा. संजयन सपा का टिकट पाने के बाद पूरी ताकत से अपने चुनाव क्षेत्र में आएंगे। हालांकि जब यह सूचना सपा कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंन पोस्ट करना शुरू कर दिया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुछ नया होने वाला है। उनका इशारा संजयन की ज्वाइनिंग को लेकर था। जफर अमीन डक्कू ने भी बिना नाम लिए जानकारी दी है। वहीं एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो न मिलने पर टिप्पणी कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। वरिष्ठ पत्रकार आलोक दूबे बताते हैं कि संजयन के सपा से चुनाव लड़ने की स्थिति में लड़ाई काफी रोचक होगी। शनिवार की सुबह औपचारिक घोषणा हो जाएगी। पूरी उम्मीद है कि कमलेश अपनी प्रत्याशिता वापस ले लेंगे और संजयन की स्थिति पहले से कहीं मजबूत हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंटेनर-डंपर में टक्कर के बाद आग लगी, 2 जिंदा जले:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों गाड़ियां जलकर राख, 2 झुलसे; 5km लंबा जाम लगा
    Next Article
    प्रेमानंद के शिष्य के सुसाइड का राज 9वें दिन उलझा:चश्मदीद बोला- तेज आवाज के साथ गिरे थे; 50 लोगों से पूछताछ, वजह पता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment