Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंटेनर-डंपर में टक्कर के बाद आग लगी, 2 जिंदा जले:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों गाड़ियां जलकर राख, 2 झुलसे; 5km लंबा जाम लगा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। कंटेनर चालक और पास से गुजर रहे बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे कंटेनर और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई और तेज धुआं उठने लगा। देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग अपनी गाड़ियां रोककर दूर हटने लगे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटवाकर हाईवे के किनारे करवाईं और ट्रैफिक बहाल किया। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 36 किमी दूर खंदौली थाना क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- बाइक सवार सब्जी मंडी से लौट रहे थे पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा डंपर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। हालांकि, हादसे के कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सुमित ने बताया कि वह सीटू के साथ बाइक से सब्जी खरीदने के लिए सादाबाद मंडी गए थे। लौटते समय उनके आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। हम उससे टकरा गए। डंपर अचानक सामने आया, ब्रेक लगाने से पहले टक्कर हुई फतेहाबाद के मुबारकपुर निवासी कंटेनर चालक शिवराम ने बताया- मैं चंदौसी से गुजरात जा रहा था। हाईवे पर अचानक डंपर सामने आ गया। मैंने ब्रेक लगाकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन डंपर साइड से कंटेनर में भिड़ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। इससे पहले पूरी कंटेनर में आग फैलती, मैं नीचे कूद गया। मेरे पैर और सिर में भी चोट आई है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में महिला डॉक्टर से 1.78 करोड़ की ठगी:1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा, CBI अफसर बनकर कहा- पार्सल में मिला ड्रग्स
    Next Article
    BJP का झंडा उतारते ही गोरखपुर का सियासी समीकरण बदला:भाजपा खेमे में हलचल तेज; संजयन का नाम फाइनल होने से सपाई उत्साहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment