Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी मंदिर के लाइव दर्शन शुरू:10 घंटे होगा ठाकुर जी की तीनों आरतियों का सीधा प्रसारण,मंदिर के अंदर- बाहर लगीं 6 बड़ी LED स्क्रीन और 5 एडवांस कैमरे

    4 hours ago

    1

    0

    वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी जी के रंगभरनी एकादशी से लाइव दर्शन शुरू हो गए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के बाद भक्तों की सुविधा के लिए यह लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की गयी। रंगभरनी एकादशी पर लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा का कमेटी के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश अशोक कुमार ने शुभारंभ किया। घर बैठे भक्त कर सकेंगे दर्शन भक्तों के लिए रंगभरी एकादशी का पावन पर्व एक बड़ी सौगात लेकर आया है। शुक्रवार को मंदिर परिसर से आधिकारिक रूप से सजीव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) सेवा का शुभारंभ किया गया। लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सरल, सुगम एवं सुदृढ़ दर्शन होंगे। देश- दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु घर बैठे अपने आराध्य के साक्षात दर्शन और तीनों आरती का लाभ उठा सकेंगे। इस व्यवस्था के उद्घाटन के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हर भक्त तक ठाकुर जी के दर्शन पहुंचाना हमारी प्राथमिकता इस शुरुआत के अवसर पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा- निर्देशों के तहत गठित इस मैनेजमेंट कमेटी का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना है। इस लाइव स्ट्रीमिंग और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मंदिर में भीड़ का दबाव कम होगा और व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होंगी। हमारी कोशिश है कि जो भक्त शारीरिक रूप से वृंदावन नहीं आ पाते, वे भी तकनीक के माध्यम से अपने आराध्य की कृपा और दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। 5 एडवांस कैमरे और 6 बड़ी एलईडी स्क्रीन से जुड़ेंगे भक्त मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अंदर और बाहर कुल 6 बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। प्रवेश द्वार गेट नंबर- 2 व 3, निकास द्वार गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 के सामने बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। मंदिर के अंदर 5 बेहद एडवांस कैमरों और 4 बड़ी टीवी स्क्रीनों के जरिए हर श्रद्धालु को ठाकुर जी की दिव्य झलक मिलेगी। घर बैठे करें तीनों आरती के लाइव दर्शन अब प्रतिदिन लगभग 10 घंटे से अधिक का लाइव प्रसारण होगा। भक्त सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान श्रृंगार, राजभोज और शयनभोग सभी तीनों आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों Facebook, YouTube, Instagram, X पर जुड़कर प्रतिदिन दर्शन का लाभ ले सकते हैं। इन सोशल मीडिया पेज पर जाकर कीजिए लाइव दर्शन (Youtube, Facebook, Instagram, X ) * https://www.youtube.com/@Thakurji.ShriBankeBihariji * https://www.facebook.com/thakurjishribankebihariji/ * https://www.instagram.com/thakurjishribankebihariji/ * https://x.com/ThakurjiSBBji
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाज से लौट रहे टायर व्यापाारी की गोली मारकर हत्या:हत्यारोपी बोला-मैंने अनीश पाशा में 3-4 गोलियां मारीं,उसने कमरे में बंद करके पीटा था
    Next Article
    राजस्थान-MP में तापमान 35 डिग्री के पार:हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment