Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज से लौट रहे टायर व्यापाारी की गोली मारकर हत्या:हत्यारोपी बोला-मैंने अनीश पाशा में 3-4 गोलियां मारीं,उसने कमरे में बंद करके पीटा था

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में एक टायर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। टायर व्यापारी मस्जिद से तरावीह की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी एक नकाबपोश ने उन पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद एक युवक ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, मैंने टायर व्यापारी अनीश पाशा में 4-5 गोलियां मारकर उसका काम तमाम कर दिया है, उसने मुझे पीटा था और बेइज्जत किया था। उससे मुझे जान का खतरा था। युवक ने वीडियो में कहा है कि, ये हत्या उसने की है, इसलिए उसके परिवार या दोस्तों को परेशान न किया जाए। पुलिस के मुताबिक, 48 वर्षीय अनीस अहमद पुत्र जब्बार हुसैन पाकबाड़ा में टायर एजेंसी चलाते थे। शुक्रवार को उन्होंने घर पर रोजा इफ्तार किया। इसके बाद ईशा और तरावीह की नमाज अदा की। रात करीब 9:20 बजे वह अपने भाई नफीस और बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे नकाबपोश हमलावर ने उन पर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। परिजन आनन फानन में घायल अनीस अहमद पाशा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के कुछ देर बाद एक युवक का वीडियो साेशल मीडिया पर सामने आया है। युवक का नाम अरमान बताया जा रहा है। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अरमान वीडियो में कह रहा है कि उसने अनीस पाशा को 4-5 गोलियां मारी हैं। वह वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को भी वीडियो में दिखा रहा है। अनीस से पुरानी रंजिश होने की बात कहते हुए युवक वीडियो में कह रहा है कि अनीस पाशा ने उसे पीटा था और बेइज्जत किया था, जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवक कहता है- मुझे उससे जान का खतरा था, इसलिए मैंने उसे मार दिया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि नमाज अदा कर घर लौट रहे टायर व्यापारी अनीस पाशा पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। SSP सतपाल अंतिल ने टीमें गठित करते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने हत्यारोपी को जल्द अरेस्ट करने की हिदायत अधीनस्थों को दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2026 से पहले LSG ने बदली जर्सी:LOGO के बाद नई जर्सी हुई लॉन्च, चेयरमैन रहे मौजूद
    Next Article
    बांके बिहारी मंदिर के लाइव दर्शन शुरू:10 घंटे होगा ठाकुर जी की तीनों आरतियों का सीधा प्रसारण,मंदिर के अंदर- बाहर लगीं 6 बड़ी LED स्क्रीन और 5 एडवांस कैमरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment