Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 4 महीने पहले हुई मौत की खुली जांच:कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला शव, मां ने जताई थी हत्या की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में करीब चार महीने पहले 40 वर्षीय राजेश शिल्पकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मृतक की मां की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को राजेश का शव कब्र से बाहर निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह गांव निवासी लखराजी उर्फ दुरुपता के मुताबिक, उनका बेटा राजेश शिल्पकार बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र की काशीराम आवास कॉलोनी में रहता था। उसके साथ कुछ रिश्तेदार भी रहते थे। आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 की रात राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदार शव को पैतृक गांव रमईडीह ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां ने जताई हत्या की आशंका बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद मां ने परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि राजेश की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इसके लिए उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार दोपहर प्रशासन और पुलिस की टीम रमईडीह गांव पहुंची। एसडीएम बलरामपुर सदर संजय यादव, सीओ डीके श्रीवास्तव और थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले से जुड़े साक्ष्यों का इंतजार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड फौजी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर साले की हत्या की:3 गोलियां मारीं, पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था; प्रतापगढ़ में भीड़ ने बांधकर पीटा
    Next Article
    कोडीन सिरप की 1000 शीशियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:ड्रग्स इंस्पेक्टर की सूचना पर रामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment