Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन सिरप की 1000 शीशियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:ड्रग्स इंस्पेक्टर की सूचना पर रामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा जेल

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात कोडीन सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। मुरादाबाद के ड्रग्स इंस्पेक्टर उमेश कुमार की सूचना पर पुलिस ने सिवापुरम में स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से बोरियों में रखी कोडेकटस टीआर की 1000 शीशियां बरामद हुईं। दोनों आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। स्कूटी से बोरियों में ले जा रहे थे सिरप पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात सिविल लाइंस क्षेत्र के सिवापुरम में दो युवक स्कूटी से बोरियां लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के ड्रग्स इंस्पेक्टर उमेश कुमार की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूटी सवार दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर बोरियों से कोडेकटस टीआर की 1000 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर स्कूटी और सिरप को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपी मुरादाबाद के निवासी पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद अकरम और जैब आलम पुत्र शहरोज आलम के रूप में की है। दोनों मुरादाबाद के मोहल्ला असालतपुरा, थाना गलशहीद के रहने वाले बताए गए हैं। बरामदगी के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा अपराध संख्या 356/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई की है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब दो बजे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि कोडीन सिरप की इतनी बड़ी खेप आरोपियों को कहां से मिली और इसे रामपुर में किसे सप्लाई किया जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 4 महीने पहले हुई मौत की खुली जांच:कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला शव, मां ने जताई थी हत्या की आशंका
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की:मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल ने हर घर नल से जल पहुंचाने, शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment