Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्लूटूथ से नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:5 लाख में हुई थी डील, लखनऊ में एसटीएफ ने अभ्यर्थी को दबोचा था

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में यूपीएसएसएससी के एग्जाम में ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नकल के अभ्यर्थी को एसटीएफ ने महानगर स्थित एग्जाम सेंटर दयानंद कन्या इंटर कॉलेजल से रविवार को पकड़ा था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, चार सिम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 13 मार्कशीट व अन्य सामान बरामद हुए हैं। एग्जाम में नकल कराने का सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ के जरिए नकल करने की तैयारी में है। इस पर एसटीएफ और महानगर पुलिस की टीम ने परीक्षा केंद्र से जौनपुर निवासी बृजेश कुमार यादव उर्फ बब्लू (37) को गिरफ्तार किया। होटल के रजिस्टर से मिला दूसरे साथी का सुराग पूछताछ के दौरान बृजेश के साथी रमेश चंद्र पटेल और सत्यप्रकाश यादव के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने निशातगंज स्थित अमित होटल का रजिस्टर चेक किया। इसमें बृजेश और सत्यप्रकाश के ठहरने की एंट्री मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यप्रकाश की तलाश की गई तो वह दयानंद इंटर कॉलेज के पास साथी का इंतजार करता मिला। पूछताछ में सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह और बृजेश एग्जाम देने आए थे। नकल कराने को लेकर उसकी रमेश चंद्र पटेल से बातचीत हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम सत्यप्रकाश को लेकर प्रयागराज पहुंची और वहां संगम रेलवे स्टेशन के सामने रमेश चंद्र को बुलाकर पूछताछ की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच लाख में हुआ था नौकरी दिलाने का सौदा रमेश ने पूछताछ में बताया कि बृजेश की नौकरी के लिए उसने अनूप कुमार पटेल और पंकज श्रीवास्तव से बातचीत की थी। पांच लाख रुपए में काम कराने की बात तय हुई थी। इसमें से एक लाख रुपए कमीशन के तौर पर रमेश को मिले थे। जांच में सामने आया कि आरोपी एग्जाम में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ के जरिए बृजेश को प्रश्नों के उत्तर बताने की योजना बना रहे थे। इसके लिए बृजेश ने रमेश को एडवांस रकम भी दी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में एसटीएफ हिरासत में मौत, न्यायिक जांच के आदेश:पोस्टमार्टम में चोटें मिलीं, कोर्ट ने मजिस्ट्रेट जांच को बताया जरूरी
    Next Article
    बुलंदशहर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमले का आरोपी है, बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर की थी फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment